Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सैलाना विधायक पर डरा धमका कर एक करोड रुपए मांगने का आरोप, माही की गूंज में प्रकाशित समाचार के बाद सैलाना थाने में हुआ मामला दर्ज
02, Mar 2024 2 years ago

image

सांसद का चुनाव दमदारी के साथ लड़ पाएंगे कमलेश्वर डोडियार या विवादों में ही घिरे रहेंगे...?

माही की गूंज, बाजना/रतलाम (डेस्क न्यूज)

          सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की मुश्किल एक के बाद एक बढ़ती ही जा रही है। हमेशा अपने बयानों से घिरे रहने वाले भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार पर बाजना के एक मेडिकल संचालक से रंगदारी के साथ डरा, धमका कर एक करोड रुपए की मांग करने का  मामला मीडिया में भी आने के बाद मामला सुर्खियों में आया, और माही के गूंज ने उक्त मामले को 29 फरवरी के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।


          माही की गूंज में प्रकाशित समाचार के बाद ही 29 फरवरी को ही शाम करीब 7:00 बजे मेडिकल संचालक तपन राय की शिकायत की पुलिस द्वारा पुष्टि करने के साथ सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार व विधायक प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर के विरुद्ध सेलाना थाने में धारा 323, 294, 506, 327, 385, 34, आईपीसी के तहत गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामला दर्ज होने के बाद ही किसी अन्य किसी व्यापारी से भी  विधायक द्वारा संगठन के नाम से पैसे की मांग किए जाने का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं उक्त ऑडियो भी पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और कई लोगों ने मौखिक रूप से विधायक के विरुद्ध पैसे मांगने की शिकायत रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा तक भी पहुंची है। ऐसे में एसपी का कहना है कि, लिखित शिकायत करने पर ही शिकायत की पुष्टि के साथ अन्य मामले भी दर्ज किए जा सकते हैं। वही विधायक कमलेश्वर डोडियार ने रतलाम, झाबुआ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा किया है। तो वहीं दूसरी और यह भी सामने आया है कि, लोकसभा चुनाव पूरे अर्थव्यवस्था के साथ लड़ने हेतु 20 करोड रुपए इकट्ठा करने का टारगेट रख विधायक साहब रंगदारी के साथ मेडिकल संचालक तपन राय के साथ अन्य लोगों से भी पैसे की मांग कर रहे हैं। नतीजन अब सोशल मीडिया पर पैसे मांगने वाले ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं। ऑडियो की माही की गूंज पुष्टि नहीं करता है, लेकिन मामला पुलिस के संज्ञान में जरूर है। ऐसे आरोपो के साथ गैर जमानती मामला दर्ज होने के बाद तय है की विधायक को अपनी गिरफ्तारी देने के साथ न्यायालय से अपनी जमानत करवाना पड़ेगी। इन आरोपों व मामला दर्ज होने के चलते सांसद के चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में अगर वास्तविक रूप से मोटी रकम वसुलने का टारगेट विधायक ने रखा होगा तो, वह पैसा उस तादाद में मिलना अब मुश्किल सा हो सकता है...! ऐसे में सैलाना विधायक पूरी अर्थव्यवस्था व अपनी दबंगता के साथ सांसद के चुनाव मैदान में उतर पाएंगे या फिर उन्हें निराशा हाथ लगेगी..? यह इस चुनाव में देखना हर मतदाता के लिए दिलचस्प रहेगा। लेकिन यह भी सही है कि,अगर विधायक सांसद का चुनाव दबंगता के साथ लड़ते हैं तो दो मुख्य राजनीतिक पार्टी कांग्रेस व भाजपा के समीकरण में सेंध जरूर लगा सकते हैं। ऐसे में आगामी दिनों में सैलाना विधायक अपनी किस नई योजना के साथ जनता के सामने सांसद का चुनाव लड़ने हेतु आते हैं, यह भी देखना दिलचस्प रहेगा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |