Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

दुकान नीलामी को लेकर दर्ज करवाई गई आपत्ति, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप
17, Feb 2024 2 years ago

image

ग्राम पंचायत ने नगर में डुंडी पिटवा कर सोमवार को दुकान नीलामी तय की

माही की गूंज, पेटलावद-रायपुरिया।

          पेटलावद विकास खण्ड की रायपुरिया पंचायत में हाट बाजार क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा बने कॉम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी को लेकर मामला हाईकोर्ट पहले ही पहुँच चुका है। ग्राम पंचायत द्वारा विज्ञप्ति जारी होने के बाद मामला हाईकोर्ट पहुँचा था तब से नीलामी का कार्य रुका पड़ा था। शुक्रवार को ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम में दुकान नीलामी को लेकर डुंडी पिटवाई गईं जिसके बाद नीलामी को रोकने को लेकर शिकायतकर्ता पेटलावद के उच्च अधिकारियों अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओर मुख्य कार्यपालन अधिकारी पेटलावद को आवेदन पेश कर नीलामी पर सवाल उठाते हुए गलत तरीके से ओर हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों का उलंघन करने का आरोप लगाते हुए दुकानो कि नीलामी रोकने की मांग की है। 

क्या है पूरा मामला

           शिकायतकर्ता प्रवीण भाभर ने लिखित आवेदन पेश कर बताया कि, ग्राम पंचायत रायपुरिया के हाट बाजार मैदान में दुकानों को कॉम्पलेक्स स्थित हैं जिसके संबंध में ग्राम पंचायत रायपुरिया के द्वारा दिनांक 12.09.2023 को निलामी के संबंध में विज्ञप्ति का प्रकाशन किया गया था तथा उसमें कई अवैध शर्तें आरोपित की गई थी। जिसके संबंध में आवेदक एवं हरिराम पिता हिरालाल पाटीदार, नि. जामली एवं जीवनलाल पिता गंगाराम पाटीदार, नि. रायपुरिया के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के समक्ष दुकान निलामी रोकने के संबंध में एक रिट पीटिशन क. 24880 / 23 प्रस्तुत की थी। रिट पीटिशन में ग्राम पंचायत रायपुरिया एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पेटलावद को नोटिस जारी किया जा चुका हैं तथा उक्त पीटिशन की पुरी जानकारी सरपंच, सचिव ग्राम पंचायत रायपुरिया एवं मुख्यकार्यपालन अधिकरी, पंचायत रायपुरिया को रही है। रिट पीटिशन क. 24880 /23 में माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के द्वारा आदेश पारित करते हुए निर्देश दिया गया हैं कि उक्त दुकानों के संबंध में लगाई गई बोली माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के आदेश की अनुमति के बगैर किसी रूप में अतिम न की जाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि, हाईकोर्ट के आदेश होने के बावजुद भी ग्राम पंचायत रायपुरिया के द्वारा फर्जी रूप से पुनः माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के समक्ष लंबित याचिका में वर्णित दुकानों की निलामी के लिए फिर से शुक्रवार को शाम को विज्ञप्ति के माध्यम से दुकान निलामी किया जाना दर्शाया तथा फर्जी रूप से उक्त विज्ञप्ति दिनांक 03.02.2024 को प्रसारित किया जाना दर्शाया किन्तु नियमानुसार रूप से अखबार में ना तो विज्ञप्ति का प्रकाशन किया गया व ना ही इस संबंध में सक्षम अधिकारीयो की अनुमति ली गई जो पंचायत्त राज अधिनियम का सीधा उलंघन है।

सोमवार को होनी है नीलामी, सचिव ने कहा अधिकारीयो की अनुमति से नियमानुसार की जा रही नीलामी

            ग्राम पंचायत रायपुरिया के द्वारा दुकान नीलामी की सारी तैयारियां कर ली गई है। उधर शिकायतकर्ता नीलामी को अवैध ओर नियमो के विरुद्ध बता कर आपत्ति दर्ज करा कर फिर से दुकानों की नीलामी को रोकने की मांग कर रहे है। शिकायत के बाद मामले की जांच अधिकारी जरूर करेगे ओर किसी भी प्रकार की लापरवाही ओर मनमानी पाई जाती है तो अधिकरीयो नीलामी रोकना पड़ेगी क्योकि मामला हाईकोर्ट में लंबित है। ऐसे में अधिकारियों की जानकारी में आने के बाद भी यदि गलत तरीके से दुकानों की नीलामी होती है तो हाईकोर्ट में जिम्मेदार अधिकारियों को जबाब देना पड़ सकता है। 

           ग्राम पंचायत रायपुरिया के सचिव तोलसिह से जब इस संबंध में चर्चा की गई तो उनका कहना है कि, दुकानों की नीलामी नियमानुसार ओर अधिकारीयो के दिशा निर्देशों अनुसार की जा रही है किसी प्रकार का गलत कार्य नही किये जा रहा है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |