Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के बाद हत्या की आशंका को लेकर ग्रामीण थाने पर पहुँचे
15, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ/कल्याणपुरा।

          पुलिस थाना कल्याणपूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ा कॉलोनी में एक लाश मिली थी। जिसमे ग्राम पंचायत जुलवानिया वासियों का कहना है यह हत्या है जबकि पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। ग्रामीणों ओर परिजनों के अनुसार युवक की मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को हत्या मान कर कहा कि यदि ये दुर्घटना होती तो मृतक के शव के पास में मोटरसाइकिल मिलती, लेकिन मृतक की मोटरसाइकिल शव से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर मिली वह भी पुलिस ने तलाश निकाल इस दौरान खेड़ा फाटक पर मिली। यदि ये दुर्घटना होती तो शव के आसपास ही बाइक मिलती। मृतक के सिर में धारदार हथियार से मारने के निशान होना भी बताया गया। घटना पिछले 9 तारीख की है और अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मृतक के परिवार जनों ने जिन-जिन पर शक था उनके बारे में पुलिस थाने पर भी बताया गया, फिर भी पुलिस थाना प्रभारी इस मामले में कोई कार्यवाही नही कर रहे है। गुरुवार को पुलिस कार्यवाही से नाराज ग्रामीण और जयस जिला अध्यक्ष विजय डामोर ने जयस टीम के साथ आवेदन दिया और पुलिस प्रशासन को कहा, 5 दिन के अंदर पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है दोषियों पर तो धरना प्रदर्शन, हड़ताल व भूख हड़ताल करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाब दारी थाना पुलिस थाना कल्याणपुरा की रहेगी। जयस जिलाध्यक्ष विजय डामोर ने कहा कि, एसपी से भी कहना चाहते हैं इस मामले को संज्ञान में लेकर दोषियों पर कार्रवाई करें अन्यथा मजबूरन पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करना पड़ेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |