Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तो ने किया घायल
10, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, करवड़।

           पेटलावद विकासखंड के अंतर्गत ग्राम करवड़ में राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों के द्वारा पकड़ लिया था जिससे वह पूरी तरह घायल हो गया था। घायल मोर जब जोर-जोर से चिल्लाने लगा तब आसपास रहवासियों ने आवारा कुत्तों से मोर को छुड़वाया। मोर को सागरमल प्रजापत, ईश्वर गिरी गोस्वामी एवं नारायण प्रजापत ने आवारा कुत्तों से छुड़वाकर वन विभाग के कर्मचारी वनरक्षक प्रेम सिंह चारेल को सुपुर्द किया एवं डॉक्टर सुरेंद्र खराड़ी के द्वारा राष्ट्रीय पक्षी का उपचार किया गया।

          ग्राम करवड़ में आए दिन राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों के द्वारा घायल किया जा रहा है। कुछ महीने पहले भी इस तरह की घटना सामने आई थी इसके बाद भी प्रशासन एवं विभाग राष्ट्रीय पक्षी मोर को सुरक्षित स्थान नहीं दे पा रहा है। आए दिन राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल होकर मर रहे हैं इसके बाद भी विभाग के द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार मंच से बड़े-बड़े दावे कर रही है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बेजुबान पक्षी आए दिन घायल हो रहे हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |