Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया सात दिवसीय आवासीय कैंप का आयोजन
08, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

        विद्यार्थी जीवन से ही समाज उपयोगी कार्यो को करने से विद्यार्थियों में समाजसेवा तथा राष्ट्रीय सेवा के गुणों का विकास होता है, उसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय आवासीय कैंप एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, उक्त विचार शासकीय महाविद्यालय थांदला द्वारा साथ दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित जन भागीदारी समिति सदस्य आशीष पाटीदार ने व्यक्ति किए। विशेष अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत टिमरवानी की सरपंच श्रीमती विशनां अमलियार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, इन सात दिनों के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, मतदाता जागरुकता आदि के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करके इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छगन वसुनिया ने की। रासेयो शिविर में महाविद्यालय के प्रो. विजय मावी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की, साथ ही स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में बढ चढ कर सहभागी बनने हेतु प्रोत्साहित किया। शिविर में प्रताप कटारा, अमर सिंह, दीपक डाबी, रामसिंह अमलियार, रमेश अग्रवाल, शक्ति भगोरा विक्रम  डामोर सहित लगभग 50 स्वयंसेवक हैं। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र चौहान किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |