Tuesday, 26 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

नदियों में बने स्टापडेम के गेट नही लगने से व्यर्थ बह रहा पानी
Report By: जगदीश प्रजापति 05, Feb 2024 2 years ago

image

बारिश के तीन माह गुजरने के बाद जिम्मेदार प्रशासन नही दे रहा ध्यान

माही की गूंज, बरवेट।

          नदियों में पानी रोकने के लिए बारिश के बाद ही सभी नदियों में बने स्टापडेम पर गेट लग जाने चाहिए। लेकिन बारिश गुजरने के तीन माह बाद भी स्टाप डेम के गेट नही लगाए गए है। जिससे व्यर्थ पानी बह रहा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही दे रहे है। 

          पेटलावद विकास खंड के अंतर्गत बहने वाली कईं नाम चीन छोटी बड़ी नदी का जलस्तर दिनों दिन कम होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन नदीयो में कई स्थान पर बनाए गए स्टॉप डेम में गेट न लगाए जाने से पानी व्यर्थ बह रहा है। गौरतलब है कि हर वर्ष गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत जैसी समस्या क्षेत्र में बढ़ती है। उस समस्या को कम करने के लिए सरकार अरबो रुपये की योजनाओं को बनाकर पानी सहेजने के लिए नदियों पर स्टापडेम बनाने योजना निकालती। जिससे गर्मी के दिनों के लिए पानी की समस्या न हो। लेकिन अभी भी कईं नदी नालों पर बने स्टापडेम पर शटल नही लगी है। जिससे पानी व्यर्थ पानी बह रहा है। जिमेदार इस ओर ध्यान नही दे रहे है। इस ओर ध्यान नही दिया गया तो आने वाले दिनों में ग्रामीण समेत मवेशियों को भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में बने स्टाप डेम की शटल लगाकर पानी रोका जाए ताकि भीषण गर्मी में उसका सदुपयोग हो सके।

शीघ्र ही गेट लगाए जाए

          बावड़ी के युवा कांग्रेस नेता महीराज सिंह राठौर का कहना है कि, सरकार ने बारिश का पानी रोकने के लिए क्षेत्र में कइ छोटी बड़ी नदियों पर स्टॉप डेम का निर्माण करावाया। जिससे पानी को रोका जा सके। वर्तमान में लगभग कईं स्टॉप डेम पर लगाए गए शटल गायब नजर नही आ रहे हैं। गेट न होने के चलते पानी व्यर्थ बह रहा है। ऐसी स्थिति में भीषण गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत आएगी। स्टॉप डेम का निर्माण कर इसके रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी गई थी। इसके बाद भी जिम्मेदारो द्वारा अनदेखी की जा रही है। शीघ्र ही सभी स्टॉप डेमों पर गेट लगाए जाए।

प्रशासन को शीघ्र ही ध्यान देना चाहिए

         सारंगी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अग्निनारायन सिंह राठौर ने बताया कि पेटलावद क्षेत्र में कई नदियों पर स्टाप डेम बने हुए है। वहां पर बारिश के बाद ही स्टाप डेम पर गेट लग जाना चाहिए। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण बारिश के तीन माह बाद भी स्टाप डेम पर गेट नही लगे है। जिससे व्यर्थ पानी बह रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर संबंधित विभाग को आदेश निकालकर स्टाप डेम पर शीघ्र गेट लगवाने चाहिए।

यह बोले जिम्मेदार

         इस बारे में पेटलावद एसडीएम अनिल कुमार राठौर ने कहा कि नदियों पर स्टापडेम पर शटल नही लगे हुए है। में इस मामले को दिखवाता हूं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |