Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा कपल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
16, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

        सेवा गतिविधियों के लिए अपनी अलग ही पहचान बनाने वालें जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा ग्रुप के सदस्यों के लिये कपल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अणु पब्लिक स्कूल पर किया। ग्रुप अध्यक्ष इंदु कमलेश कुवाड एवं सचिव अभिषेक मेहता ने जानकारी देते हुये बताया कि, कपल टूर्नामेंट में ग्रुप के चौवीस कपल द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप के सदस्यों द्वारा सामूहिक रुप से नवकार महामंत्र के जाप से तथा राष्ट्रगान से की गई। सभी भाग लेने वाले 24 कपल को 6 टीमो में विभक्त करते हुऐ उनके बीच आपस मे नॉक आउट मैच करवाये गये। ग्रुप के कोषाध्यक्ष अक्षय जैन (झांसी वाले) ने आगे बताया कि फाइनल मैच टीम प्रांजल कृति भंसाली, नितेश सोनिया शाहजी, अभिषेक राखी मिंडा, शोभित सोनम लोढ़ा तथा टीम सम्यक दिव्या मेहता, अर्पित मुस्कान, हर्षित शीतल मिंडा, महीप रश्मि घोड़ावत की टीम के बीच मे खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये सम्यक मेहता की टीम द्वारा 82 रन बनाये गये जिसे प्रांजल भंसाली की टीम द्वारा रोमांचक मुकाबले को अंतिम बॉल पर हासिल कर लिया गया। इस प्रकार प्रांजल भंसाली की टीम को विजेता तथा सम्यक मेहता की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। मेन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पुरुष वर्ग में अभिषेक मिंडा को दिया गया। इसी प्रकार महिला वर्ग में वीमेन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार स्मिता गादिया ने जीता। 

         ग्रुप के पूर्वाध्यक्ष महावीर गादिया ने बताया कि, इस आयोजन में सभी सदस्यों के लिये स्नेह भोज की व्यवस्था की गई थी वही मैच के दौरान कई व्यंजनों के स्टाल भी लगाये गये थे। कार्यक्रम का संचालन एवं कमेंट्री राकेश श्रीमाल तथा ग्रुप के पीआरओ गोलू लोढ़ा द्वारा की गई। कार्यक्रम में  ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद पावेचा, चंद्रकांत पिचा, ललित कांकरिया, राकेश श्रीमाल, अल्केश लोढ़ा, अनुदीप छाजेड़, मनीष चोपड़ा, चिराग घोड़ावत, श्रीयक कांकरिया, आशीष शाहजी, कपिल शाहजी, मयंक श्रीमार, सौरभ लोढ़ा, शशांक पोरवाल, मयंक पावेचा, अंशुल लोढ़ा, अंजल शाहजी, अंकित लोढा, नितेश बोथरा, हर्षित मिंडा,  मिलन कांकरिया आदि कपल उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |