Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

खड़ी फसल को नुकसान पहुँचा कर सिंचाई करने को लेकर हुए विवाद में महिला पर हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
06, Jan 2024 2 years ago

image


माही की गूंज, पेटलावद/सारंगी।

        ग्रामीण क्षेत्रो में खेत के सेडे (खेत की सीमा) को लेकर आए दिन आपसी विवाद देखने को मिल रहे हैं। सारंगी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बेंगनबड़ी निवासी मंजू पति प्रकाश भूरिया पर खेत के पड़ोसी ने लट्ठ से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस चौकी सारंगी ने अपराध क्र. 02/2024 धारा 294, 323, 506, 34 भादवी के तहत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया। मिली जानकारी अनुसार घायल महिला के पति प्रकाश भुरिया एवं भाई गुलाब मैडा चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि, दिनांक 31 दिसंबर 2023 को मैं हमारे बयडे वाले खेत पर गेहुँ में पानी फेरने गई थी। तभी करीबन 3 बजे पड़ोसी खेत वाला पप्पु पिता भेरु, विशाल पिता पप्पु भुरिया निवासी बेंगनबड़ी भी खेत में काम कर रहे थे, तो मैने उसके बोला की तुम हमारे खेत के सेडे पर ओबार (नाली) बनाकर पानी क्यो निकाला। पप्पु व विशाल ने इस बात को नाराज होकर मंजू को माँ-बहन की नंगी-नंगी गालीया दी तथा पप्पु ने  लट्ठ से मारपीट की जिससे मंजू को चोट आई। आरोपी पप्पु की पत्नी संगीता ने भी मंजू के साथ मारपीट की। विवाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे आरोपी गाली-गलौच करते-करते लकड़ी से हमला करते नजर आ रहे हैं। घायल महिला को सरकारी अस्पताल सारंगी ईलाज हेतु भर्ती कराया पुलिस को सूचना के बाद तीनो आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार को डर है कि, जिस तरह से आरोपी धमकी देकर गए हैं भविष्य में फिर से इस प्रकार की बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |