Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कोरोना को मात देकर संक्रमित स्वस्थ होकर वापस घर पहुचा
22, Jul 2020 6 years ago

image

माही की गूंज,खच्चरटोडी/थांदला

   10 दिन पूर्व खच्चरटोडी गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।  संक्रमित व्यक्ति थांदला शासकीय अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर पदस्थ है, वही किसी के संपर्क में आने से कोरोना हो गया था। मरीज को झाबुआ आइसोलेशन वार्ड मे रखा गया था। जिसके बाद दो रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आने पर आज मरीज ठीक होकर घर आ गया। 5 दिन होम क्वारंटाइन रहना पडेगा। कोरोना योद्धा ने माही की गूंज  प्रतिनिधि  को फोन पर बताया  कि, पहली रिपोर्ट  पॉजिटिव आई थी । लेकिन शरीर मे कोरोना के लक्षण नहीं थे, झाबुआ मे आइसोलेशन वार्ड मे रखा था । दो रिपोर्ट नेगेटिव आने एवं ठीक होने पर घर भेज दिया, अब 5 दिन होम क्वारंटाइन रहुगां। स्वस्थ होकर घर वापस आने की काफी खुशी है, तो वही थांदला  में भी दो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर आज अपने घर लोट आए। थांदला में ठीक होकर आए एक योद्धा ने बताया गया कि, क्वारंटाइन सेंटर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरा ध्यान रखा गया। चिकित्सकों की टीम दिन में कई बार उनका चेकअप करने के लिए आते थे। नागरिकों से अपील की है कि, वे इस बीमारी को अपने पर हावी न होने दे और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करे व हाथ को बार-बार धोते रहे स्वास्थ्य विभाग की  गाईडलाईन का पालन करे ।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |