Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कड़ाके की सर्दी दिल और दिमाग पर कर रही अटैक
Report By: जगदीश प्रजापति 05, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, बरवेट। 

        बरवेट अंचल सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड अब लोगों के दिल और दिमाग पर अटैक कर रही है। भीषण सर्दी के कारण लगातार हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मरीजों की मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हालत यह है कि अंचल में रोजाना हार्ट अटैक से एक दो लोगों की मौत हो रही है, तो वहीं ब्रेन हेमरेज से एक दो लोग दम तोड़ रहे हैं। ऐसे समाचार वाटप एप फेसबुक पर सुनने को मिल रहे है। डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि इस समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है।

ठंड में बढ़ रहे हार्ट और ब्रेन हेमरेज के मामले

         बता दें कि, अंचल में पिछले एक सप्ताह से भीषण सर्दी का कहर जारी है। जिसके कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सर्दी के कारण अंचल में हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मामलों में वृद्धि हुई है। जानकारों ने इस वृद्धि का सबसे बड़ा कारण कोरोना बताया है। उनका कहना है कि कोरोना के बाद लगातार हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मरीजों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। कोरोना केे बाद से ही हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के गंभीर मरीज अपनी जान गवा रहे है। पेटलावद ब्लाक मेडिकल आफिसर सुरेश कटारा ने बताया कि कोरोना के बाद से हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मरीजों की लगातार वृद्धि हो रही है। इस कारण हार्ट अटैक ओर ब्रेन हेमरेज से लोगों की मौत  की खबरे सुनने को मिल रही है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतना बहुत ही आवश्यक है।

बीपी, शुगर और हार्ट पेशेंट रखें ध्यान

         डॉ. सुरेश कटारा ने बताया है कि, यह हाड़ कापती सर्दी लोगों के लिए बेहद खतरनाक है। जो ब्लड प्रेशर के शिकार हैं और जिन्हें शुगर की बीमारी है। इसके अलावा वह पहले से ही हार्ट पेशेंट हैं। ऐसे मरीजों को इस सर्दी में बहुत ही सावधानी रखना जरूरी है। उनकी छोटी सी लापरवाही जान लेेेवा बन सकती है। इसलिए ऐसे मरीजों को सर्दी के समय घर से नहीं निकलना चाहिए। जब हल्की धूप निकल आए, उसके बाद ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने बताया है कि सर्दी में खून में हाइड्रोजन पदार्थ बढ़ जाता है। इससे खून गाढ़ा हो जाता है. जिससे नसो में ब्रेन अटैक भी होता है। हार्ट और लकवा के साथ डायबिटीज ब्लड प्रेशर के मरीज सर्दी से बाहर न निकलें। गर्म खाना और पानी भी गर्म पिएं।

इन बातों का रखें ध्यान

        बीएमओ डॉ. कटारा ने बताया है कि, ब्रेन और हार्ट अटैक से बचने के लिए धूप निकलने के बाद ही टहलने जाएं। गर्म पानी से नहाएं। पहले पैरों पर बाद सिर से पानी डालें। सोकर उठने के बाद कुछ देर बिस्तर पर बैठे। बाहर निकलते समय मोजे और सिर अच्छी तरह से ढककर निकले। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि अगर हार्ट अटैक के मरीज और आम लोग शुगर या ब्लड प्रेशर की शिकायत है, तो हर साल सर्दियों से पहले चेकअप कराना बहुत जरूरी है। सर्दी में समय-समय पर चेकअप कराना चाहिए, ताकि सावधानी बनी रहे।

स्मोकिंग, जंक फूड को कहें ना

        डॉ. कटारा ने बताया कि, इसके अलावा इस सर्दी में स्मोकिंग करने वाले लोगों के लिए यह समय बेहद खतरनाक होता है। जो लोग शराब या धूम्रपान का सेवन करते हैं। उनके लिए यह सर्दी जानलेवा साबित हो सकती है, क्योंकि सबसे ज्यादा हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज का अटैक इन्हीं लोगों पर होता है। इसलिए सर्दी के समय शराब और धूम्रपान का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें। वहीं बाहर का खाना और जंक फूड बन्द करे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |