Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

स्थानीय समूह को नही मिला उचित मूल्य की दुकान का संचालन
Report By: राकेश गेहलोत 31, Dec 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, पेटलावद। 

        पैसा एक्ट लागू कर सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे किए गए कि, अब ग्राम पंचायते अपने निर्णय स्वयं ले सकेगी। लेकिन जब धरातल पर इसकी परख करने की बारी आती है तो पैसा एक्ट के बाद भी ग्रामीण खुद को ठगा महसूस करता है। मामला पेटलावद विकास खण्ड का है जहां लगभग सात पंचायतों में अनाज वितरण की दुकानों को अलग कर नए सिरे से दुकाने आबंटित करने की विज्ञप्ति जारी नियमानुसार पोर्टल पर की गई । पोर्टल पर आवेदन के लिए जब स्थानीय समूह ने जब आवेदन के लिए पोर्टल पर प्रयास किया तो आवेदन नही हो पाया और विधानसभा झाबुआ के पिटोल क्षेत्र के डॉक्टर भीमराम अम्बेटकर समहु के नाम से टेंडर हुआ । बताया जा रहा कि सातों नई दुकानें इसी समूह के टेंडर हुवे। इसके पूर्व भी पेटलावद विधानसभा में इस समहू व अन्य विकास खंडों में भी इस समूह द्वारा कई और पंचायतों में इस समूह की दुकान संचालित की जा रही है ।

ग्राम पंचायत को जानकारी नही

       उक्त विज्ञप्ति को लेकर ग्राम पंचायत को जानकारी तक नही न इसकी विज्ञप्ति को ग्राम पंचायत में चस्पा तक नही की गई । कहने को जिले में पैसा एक्ट लगा हुवा है क्षेत्र के स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर दिए जाने और ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाले कार्यो का निर्णय भी ग्राम पंचायत की पैसा एक्ट समिति ओर उसके ठहराव-प्रस्ताव का होना भी आवश्यक है लेकिन इस मामले में ग्राम पंचायत या पैसा एक्ट समिति से किसी प्रकार की अनुमति की जानकारी सामने नही आई है । पूरे मामले को देखते हुवे पैसा एक्ट सवाल खड़े हो रहे हैं ।

समूह संचालक ने दिया एसडीएम को दिया आवेदन

        इस सम्बंध में ग्राम करमदीखेड़ा ग्रास पंचायत बोडयता के माँ पार्वती स्व सहायता समूह संचालक द्वारा एसडीएम राजस्व को इस सम्बंध आवेदन पेश किया है जिंसमे स्थानीय समूह को दुकान संचालन का कार्य देने की मांग की है । समूह संचालक में आवेदन में बताया कि पोर्टल पर आवेदन करने का प्रयास किया लेकिन एक आवेदन के किसी का भी आवेदन जमा नही हुवा । समूह संचालक ने बताया कि एसडीएम द्वारा आवेदन खाद्य विभाग की भेजा गया जहां से बताया गया कि ये ऑन लाइन प्रक्रिया से हुवा है इसमें कुछ भी नही किया जा सकता।

मामले की जांच जरूरी, हो सकता बड़ा खुलासा

        पूरे मामले को देख साफ है की जिले में चल रही अनाज वितरण की दुकानों में भारी धांधली हो रही है। एक ओर पैसा एक्ट की बात की जा रही है दूसरी ओर जिस ग्राम पंचायत का मामला उससे किसी प्रकार की जानकारी या प्रस्ताव-ठहराव तक नही लिया गया। सरकारे स्थानीय समूह को काम देने का दावा भी कर रही है जो केवल मध्यान भोजन तक सीमित किये जा रहे हैं । यहां एक आवेदन के बाद दूसरे आवेदन के लिए पोर्टल पर आवेदन नही होना भी कही न कही सवाल खड़े हो रहे हैं । जिस संस्था या समूह को इन पंचायतों के उचित मूल्य दुकान आबंटित हुई है उसके पास पूर्व से कितनी दुकान का संचालन है । यदि इस मामले की जांच की जाती है तो बड़ा अनाज घोटाला सामने आ सकता है । जिले में अनाज घोटाले के पहले भी कई प्रकरण सामने आ चुके हैं । इस संबंध में ग्राम पंचायत सरपंच दिनेश गणावा ने बताया इस सम्बंध में हमको कोई जानकारी नही है हमारे फूड अधिकारी को आपत्ति भी दर्ज करवाई गई थी लेकिन हमको कलेक्टर का आदेश बता कर रवाना कर दिया। हमारे द्वारा किसी नई दुकान कि मांग तक नही की गई।





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |