Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
08, Dec 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ तथा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएएस डावर थान्दला के निर्देशन में प्राथ. स्वा. केंद्र काकनवानी में नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काकनवानी राजू नायक नेत्र चिकित्सा सहायक सिविल हॉस्पिटल थान्दला द्वारा क्षेत्र के लगभग 60 मरीज़ों का नेत्र परीक्षण किया जाकर नेत्र रोगियों का उपचार किया गया। शिविर मे 28 मरीज़ों को मोतियाबिंद होना पाया गया जिसमें से 23 मरीज़ों को निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण हेतु चयनित किया। जहां से मरीजों को शासकीय वाहन द्वारा जिला नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। जिला नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. जीएएस अवासीया द्वारा आधुनिक पद्धति से मरीजों का ऑपरेशन किया जायेगा। शिविर में डॉ. शोभान बबेरीया, डॉ. अनिल राठौर, डॉ. पंकज का सराहनीय योगदान रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |