Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

बांग्लादेशी झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी क्लिनिक पर छापामार कार्यवाही
Report By: सुनील सोलंकी 30, Nov 2023 2 years ago

image

स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए फर्जी क्लिनिक को किया सील

माही की गूंज, खवासा

    जिले सहित ग्रामीण अंचलों में अवैध चिकित्सकों की भरमार है, यह अवैध चिकित्सक छोटी से मोटी बीमारी का धड़ल्ले से जानलेवा इलाज करते हैं, और जब कैस बिगड़ जाता है तो अन्य व बड़े हॉस्पिटल में ले जाने से भी नहीं चूकते है। जिले में कई बार ऐसे मामले देखे गए हैं, हर बार इन अवैध चिकित्सकों पर औपचारिक कार्रवाई की जाती है। नतीजन  कार्यवाही के बाद फिर से यह फर्जी व छोला छाप डॉक्टर अपने क्लिनिक खोल अपना फर्जी इलाज शुरू कर देते है। माही की गूंज को मिली जानकारी के आज दिन को 12:30 से 1:00  बजे के मध्य खवासा  में कुम्हार मोहल्ले में संचालित हो रहे हैं बांग्लादेशी अजीत राय के फर्जी क्लीनिक व मेडिकल पर स्वास्थ्य विभाग के साथ राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यवाही में स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉक्टर भवानसिंग डावर के साथ नायाब तहसीलदार पलकेश परमार, पटवारी व कोटवाल उपस्थित थे। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खवासा में पदस्थ डॉक्टर राकेश निनामा भी उपस्थित थे। 

    डॉ. राकेश निनामा ने जानकारी देते हुए बताया कि, नायब तहसीलदार साहब के निर्देश पर खवासा में संचालित हो रहे कुम्हार मोहल्ले में स्थित अजीत राय के क्लीनिक व मेडिकल पर जांच की गई जिसमें उनके सर्टिफिकेट आदि चेक किए गए, तो मेडिकल पर भी उनकी बालिका के नाम से संचालित हो रहा वह भी उपस्थित नहीं थी, हमारे द्वारा क्लिनिक को सील कर दिया है। डॉ  निनामा के अनुसार क्लीनिक चलाने के लिए सीएमएचओ कार्यालय से अनुमति लेनी पड़ती है उसके बाद ही आप क्लीनिक चला सकते हैं लेकिन वहां कोई ऐसे दस्तावेज हमें नहीं मिले इसलिए क्लिनिक को सील कर दिया है और आगामी  कार्यवाही बीएमओ साहब देख रहे हैं।

    मामले को लेकर जब बीएमओ भुवानसिंग डावर से संपर्क किया तो उनका कहना है कि, हमने क्लिनिक सील कर दिया है और जांच की जा रही है, जो भी कार्रवाई होगी नियम अनुसार की जाएगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |