Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

सार्वजनिक संकट मोचन हनुमान मन्दिर पर 72 फिट के राम गान धुन के टावर का किया लोकार्पण
25, Nov 2023 2 years ago

image


माही की गूंज, बड़नगर।

        बड़नगर की धन्य धरा पर एक बार फिर धर्म प्रेमीजन के सहयोग से एतिहासिक नगर चौरासी का आयोजन किया गया। जिसको लेकर चारो ओर धर्म प्रेमी भक्तों में आपार उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने हेतु सनातन प्रेमी हनुमान भक्त जन हर तरह से सहयोग कर रहे है।  नगर  आयोजन में हजारों की संख्या में भक्त भोजन प्रसादी का लाभ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं संकट मोचन हनुमान मंदिर में 72 फिट ऊंचे रामधुन स्तंभ का लोकार्पण किया गया। 12 किलो चांदी से संकट मोचन हनुमान जो को रजत वस्त्र धारण कराए गए धर्म मयी कार्यक्रम में 21 दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन भी  किया गया है। वहीं नगर चौरासी के तहत अन्नकूट प्रसादी का वितरण  12 बजे से भक्तो को बिछात पर बैठाकर परोसगारी कर किया जा रहा है। जिसमें लगभग 40 से 50 हजार लोगो के शामिल होने का अनुमान है। यह आयोजन संत डॉ. अवधेशपुरीजी के गरिमाममयी सानिध्य में हो रहा है। सहयोग ही सफलता श्री पारसनाथ उद्यान पर हो रहा है आयोजन सहयोग ही सफलता की भावना के साथ श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के समीप ही श्री पारसनाथ उद्यान की लगभग 10 बीघा जमीन पर नगर चौरासी के तहत अन्नकूट प्रसादी के निर्माण की शुरुआत तीन दिन से लगातार जारी थी नगर के प्रसिद्ध हलवाई कैलाश शर्मा की 100 अधिक लोगो की टीम लगी हुई है। जिनके द्वारा लकड़ी की भट्टी व गैस भट्टों पर भोजन निर्माण का काम शुरू कर दिया है। भक्तों को मिठाई के रूप में नुकती व नमकीन के रूप में सेंव सहित सब्जी, पूरी, दाल चावल परोसी जा रही है। एक पंगत एक संगत के साथ सहभोज किया जायेगा। जिसमें पुरुष व महिलाओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्थाएं अलग- अलग की जा रही है महिलाओं में केवल महिलाओं को ही परोसने का जिम्मा दिया गया बड़नगर बस स्टैंड व रेल्वे स्टेशन से गुजरने वाली सभी रेलों में यात्रियों को भी भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |