Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सुपारी के बोरो की आड़ में ले जाई जा रही थी शराब मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने की जप्त
21, Nov 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

           मुखबीर की सूचना पर राजगढ़ तरफ से गुजरात जा रही एक आयशर वाहन क्रमांक एमपी 13 जीबी 5443 को बस स्टेण्ड कालीदेवी मेन हाईवे रोड पर स्पीड ब्रेकर के पास रोककर चैक करते हुए आयशर वाहन चालक का नाम पता पुछते अपना नाम अंतर पिता मोहनलाल सिसोदिया जाति चमार उम्र 32 साल निवासी खजुरिया थाना हातोद जिला इन्दौर बताया तथा उक्त आयशर वाहन में दिल्लगी मीठी सुपारी के कुल 100 बोरी होना बताया। आयसर वाहन को पुलिस फोर्स एंव राहगीर पंचानो की मदद से चैक करने पर उसमें दिल्लगी मीठी सुपारी की बोरियो के नीचे अंग्रेजी शराब किंगफिशर स्ट्रांग बियर शराब की पेटियां भरी होना पाई गई। आयशर के अंदर रखी अंग्रेजी शराब की पेटीयों की गणना पंचानो की उपस्थिति मे की गई, जिसमे अंग्रेजी शराब किंगफशर स्ट्रांग बियर की कुल 370 पेटियां प्रत्येक पेटी में 24 केन टीन के डिब्बे प्रत्येक केन में 500 एमएल प्रत्येक पेटी में 12 लीटर शराब भरी हुई कुल शराब 4,440 बल्क लीटर शराब पाई गई। उक्त अंग्रेजी शराब के संबध में चालक से कागजात पुछने पर शराब रखने, लाने - ले जाने का लायसेंस परमिट का पुछते नही होना बताया। आरोपी अंतर सिसोदिया को उक्त अवैध शराब की कुल 370 पेटीया, मीठी सुपारी की बोरीयों के नीचे छिपाकर अवैध परिवहन कर ले जाते पकडा। उक्त आरोप में आरोपी अंतर सिसोदिया को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.441/2023 धारा 34(2),36 म.प्र. आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |