Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

गली-गली में शोर है निलेश सोनी चोर है...!
17, Nov 2023 2 years ago

image


माही की गूंज, झाबुआ

       गली-गली में शोर है निलेश सोनी (पत्रकार) चोर है...! यह नारा जिले के पेटलावाद में लोगो को उस समय सुनने को मिला जब दीपावली पर्व के दौरान अस्थाई लाइसेन्स पर नियत स्थान पेटलावद के दशहरा मैदान पर फटाखे की दुकाने लगी थी और एक लाइसेंसी फटाखा व्यापारी अपने ही अन्य सह-व्यापारियो की फटाखा दुकानो में सेंध लगाकर रात्रि में फटाखे चोरी करता रहा। जब व्यापारियो की दुकान पर रखे फटाखे में कमी दिखाई देने लगी तो एक-दूसरे व्यापारी जिन-जिन के यहाँ फटाखे की चोरी हुई वह एक-दूसरे को अपनी बात बताते। जिसके बाद निर्णय लिया की आखिर फटाखो की दुकान में सेंध लगाकर कोन चोरी कर रहा है, चोरी करते समय चश्मदीद फोटो-विडियो किया जाए।

    जिसके बाद व्यापारियों ने पूरी सतर्कता के साथ होने वाली चोरी की रैकी की और रात्रि में फटाखो की दुकान से फटाखे की चोरी करने वाले चोर तीसरी रात्रि में भी चोरी करने  के लिए पहुंचा, जिसका वीडियो-फोटो रात्रि में मय प्रूफ के लिए बनाया गया। जिसके बाद फटाका व्यापारियों को आश्चर्य यह हुआ कि, उनकी दुकान से फटाखे चोरी करने वाला व्यक्ति कोई बाहरी नहीं बल्कि उनकी ही तरह अस्थाई फटाखे का लाइसेंस लेकर फटाका बेचने वाला व्यापारी नीलेश सोनी ही चोर निकला, तब यह व्यापारी आश्चर्य चकित हो गए। बात जब उनके ही सह साथी द्वारा ही फटाखा चोरी करना सामने आया तो आपस में बिना किसी विवाद के मामले को निपटाने का विचार विमर्श जिन-जिन दुकानों पर नीलेश सोनी ने चोरी की उन व्यापारियों ने किया। जिसके बाद रात्रि में फटाखा चोरी कर नीलेश सोनी को जाने दिया। 13 नवंबर सोमवार की सुबह दशहरा मैदान पर जब नीलेश सोनी आया तो सभी पीड़ित व्यापारी ने नम्रतापूर्वक नीलेश सोनी से कहा कि, तूने जो फटाखे चोरी कर हमारे साथ मजाक किया वह फटाखे हमें दे दे। लेकिन नीलेश सोनी अपना रोप दिखाकर सिगरेट की चुस्की लेते हुए उल्टे सामने वाले व्यापारियों को धमकाने लगा और कहा कि, मैंने चोरी नहीं की और सीधे तौर पर नीलेश सोनी द्वारा सामने वाले व्यापारियों को नग्न गालियां देने लगा। जिससे सामने वाले व्यापारी की नीलेश सोनी द्वारा चोरी करने के बाद भी सीनाजोरी करते हुए आया तो वह भी आवेश में आ गए और दशहरा मैदान से ही पीड़ित व्यापारी व उनके सहयोगी फटाखा चोर नीलेश सोनी को दो-दो हाथ करते हुए पेटलावद के भरे बाजार से होते हुए कालर पड़कर गली-गली में शोर है नीलेश सोनी (पत्रकार) चोर है के नारे लगाकर पुलिस थाने ले गए। थाने पर पीड़ित व्यापारियों ने मय प्रूफ के साथ नीलेश सोनी द्वारा की गई फटाखों की चोरी व उसके बाद जो भी हरकत नीलेश सोनी ने कि वह पुलिस के समक्ष बया की। जिस पर पेटलावद पुलिस ने रात्रि में फटाखे की दुकान पर चोरी करने व शांति भंग करने की धारा 457, 380 और 504 में आरोपित फटाखा चोर नीलेश सोनी के विरुद्ध मामला किया। वहीं निलेश से हुई मारपीट के संबंध में सामने वालों के विरुद्ध नीलेश सोनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। वैसे तो 457, 380, 504 चोरी के इस अपराध में गैर जमानती जुर्म है, लेकिन पेटलावाद पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के तहत धारा 43 (क) का उपयोग कर मुचलके पर छोड़ा गया। वहीं मारपीट के मामले में भी विपक्षीगणों को मुचलके पर छोड़ा गया।

    मामले में पेटलावद टीआई राजू सिंह बघेल ने बताया, चुनाव प्रक्रिया में अत्यंाधिक व्यस्तता है, मामले में जमानती जुर्म होने के चलते दोनों पक्षो को मुचलके पर छोड़ा गया है। पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी। श्री बघेल ने यह भी बताया कि, नीलेश सोनी ने चोरी की थी तो सीधे थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाना था उसके साथ मारपीट कर इस तरह थाने में लेकर आना अपराध है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |