Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

धर्मलता महिला मंडल का नवगठन पुष्पा अध्यक्ष गरिमा सचिव व सुनीता कोषाध्यक्ष नियुक्त
02, Nov 2023 2 years ago

image

धर्म आराधना के साथ सामाजिक सेवा में अग्रणी रहती है महिलाएँ

माही की गूंज, थांदला।

          धर्म धरा थांदला में जिनशासन गौरव जैनाचार्य पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. "अणु" के दिव्याशीष से धर्म आराधना व सामाजिक सेवा में अग्रणी संस्था धर्मलता महिला मंडल की साधारण सभा में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष सुधा शाहजी ने बताया कि, मण्डल के आगामी गतिविधियों के संचालन हेतु संघ परम्परा अनुसार सर्व सम्मत्ति से आगामी दो वर्षों के लिए श्रीमती पुष्पा प्रकाशचंद्र घोड़ावत अध्यक्ष, श्रीमती गरिमा दिलीप श्रीश्रीमाल सचिव व श्रीमती सुनीता प्रवीण पीचा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही मुख्य परामर्शदाता के रूप में मण्डल के सभी पूर्वाध्यक्ष व 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को मार्गदर्शक मंडल में स्थान दिया गया। श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के समस्त पदाधिकारियों नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी है। 


संत दर्शन मांगलिक के साथ ही वर्षावास की विनंती

         धर्मलता महिला मंडल नवीन अध्यक्ष पुष्पा घोड़ावत के सानिध्य में सभी महिला मण्डल सदस्यों ने यहाँ विराजित थांदला में विराजित साध्वी श्री निखिलशीलाजी, प्रियशीलाजी, दिव्यशीलाजी एवं दीप्तिश्रीजी आदि ठाणा - 4 के दर्शन वंदन कर  मांगलिक श्रवण की। वही आगामी 2024 वर्षावास के लिए मेघनगर विराजित अणुवत्स पूज्य श्री संयतमुनिजी आदि सन्तों की सेवा में पहुँचकर उनके दर्शन, वंदन, व्याख्यान, मांगलिक श्रवण करते हुए आगामी वर्धवास की भावभरी विनंती की।


गरीब अशक्त की सेवा में अग्रणी

         उल्लेखनीय है कि, धर्मलता महिला मंडल 5 दशक से ज्यादा समय से सक्रियता से धर्म आराधना के कार्यक्रम बनाते हुए जैन श्राविकाओं व बच्चों को धर्म करने की प्रेरणा प्रभावना करते आ रहे है। इसी के साथ मण्डल झाबुआ ज़िलें ही नही अपितु अन्य निकटवर्ती राज्य व जिलों में संचालित वृद्धाश्रम, विकलांग आश्रम व अन्य जुग्गी झोपड़ियों में जाकर गरीब अशक्त जरूरतमंद की सेवा करती आ रही है। मण्डल सदस्य स्थानीय अस्पताल आदि अन्य स्थानों पर भी संत महात्माओं के स्मृति दिवस पर वस्त्र, कम्बल, भोजन, फल, बिस्किट आदि का वितरण ही करती है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |