Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

बगैर अनुमति प्रदर्शन कर पुतला दहन करने पर धारा 188 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज
28, Oct 2023 2 years ago

image

जेवियर सर्मथकों ने कांतीलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया का फूंका था पुतला

माही की गूंज, झाबुआ। 

          सोशल मिडिया प्लेटफार्म यू-टयूब पर विगत दिनों प्रसारित विडियों के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जॉच के पश्चात आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज किया गया।

          सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित वीडियों जिसमे झाबुआ के जेवियर सर्मथकों ने कांतीलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया का फुका पुतला, में कुछ व्यक्तियों के द्वारा आदर्श आचरण संहिता के दौरान सक्षम अनुमति के बिना झुण्ड बनाकर राजनीतिक व्यक्ति का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई है, जो कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी।

        इस संबंध में मजिस्ट्रेट एफ.एस.टी. टीम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 193 झाबुआ से सोशल मीडिया यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित वीडियों की विषय जाँच कर समय-सीमा में प्रतिवेदन चाहा गया था।

             मजिस्ट्रेट एफ.एस.टी. टीम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 193 झाबुआ द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन में बताया कि 17 अक्टूबर के दिन करीबन 1 से 2 बजे के बीच बुनियादी स्कूल के सामने सज्जन रोड़ झाबुआ पर जेवियर समर्थक निलेश पिता रमेश मेड़ा निवासी कुण्डला व पेट्रिक पिता थावरिया मेड़ा निवासी कुण्डला एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा झुण्ड बनाकर कांतीलाल भूरिया व विक्रांत भूरिया का पुतला फूंका गया एवं नारे बाजी की गई थी, इस कृत्य के समय आदर्श आचार संहिता लागु होने एवं बिना अनुमति के किया जाकर अनावेदकगणों के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया हैं एवं संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के फलस्वरूप थाना झाबुआ में 28 अक्टूबर को अपराध क्रमांक 1375 / 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |