Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

तीनो विधानसभाओ में कुल 6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फार्म किए दाखिल
27, Oct 2023 2 years ago

image

3 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन फार्म प्राप्त किए गए

माही की गूंज, झाबुआ। 

          भारत निर्वाचन आयोग के विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषित कार्यक्रम अनुसार नाम निर्देशन प्रक्रिया अंतर्गत गुरुवार को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नाम निर्देशन प्राप्ति की स्थिति इस प्रकार रही। 193 -झाबुआ में ज़ेवियर मेडा द्वारा आम आदमी पार्टी से, 194 -थांदला में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वीरसिंह भूरिया द्वारा एवं 195- पेटलावद में भारतीय जनता पार्टी से सुश्री निर्मला भूरिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वालसिंह मैडा एवं अकमाल सिंह डामोर द्वारा निर्दलीय एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से नाम निर्देशन जमा किया गया।

          गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र झाबुआ में 01 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन फार्म प्राप्त किया एवं 01 अभ्यर्थी के द्वारा जमा किया गया। इस प्रकार प्रारम्भ से अभी तक कुल 20 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन फार्म प्राप्त किए एवं 3 अभ्यार्थियों के द्वारा जमा किए गए।

         विधानसभा क्षेत्र पेटलावद में 01 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन फार्म प्राप्त किए एवं 04 अभ्यर्थियो के द्वारा जमा किए गए। इस प्रकार प्रारम्भ से अभी तक कुल 16 अभ्यर्थियो द्वारा फॉर्म लिए गए एवं 6 अभ्यर्थियो के द्वारा जमा किए गए। 

          विधानसभा क्षेत्र थांदला में 01 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन फार्म प्राप्त किया एवं 01 अभ्यर्थी के द्वारा जमा किया गया। इस प्रकार प्रारम्भ से अभी तक कुल 15 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन फार्म प्राप्त किए एवं 2 अभ्यार्थियों के द्वारा जमा किए गए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |