Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पत्रकार भट्ट के पुत्र ने पेटलावद से पहली बार मर्चेंट नेवी में मरीन इंजिनियर के रूप में सिंगापुर में की जाइनिंग
21, Oct 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, पेटलावद।

         पेटलावद क्षेत्र से पहली बार किसी ने मर्जेट नेवी में मरीन इंजिनियर के रूप में जाइनिंग की। नगर के होनहार छात्र लोमेश वीरेंद्र भट्ट ने अपनी योग्यता सिद्व करते हुए लगातार कडी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य को पाया है। लोमेश पत्रकार वीरेंद्र भट्ट के पुत्र है, लोमेश भट्ट ने बीटेक मरीन इंजीनियरींग की डिग्री तोलानी मेरिटाईम इंस्टीटयुट पुना से प्राप्त की और आज 20 अक्टूम्बर को केंम्पबेल शिपींग कंपनी भामास में ट्रेनी मरीन इंजीनियर के रूप में जाइन किया। उल्लेखनीय है कि, पेटलावद क्षेत्र से मरीन इंजिनियर के रूप में यह प्रथम जाइनिंग है।  

         लोमेश भट्ट ने अपनी प्रथम जाइनिंग सिंगापुर में शिप पर दी। जहां से वह अपने अगले पडाव पर पहुंचेगे। लोमेश भट्ट ने चर्चा में बताया कि शुरूआत से ही मेरा लक्ष्य मरीन की ओर ही था। जिसे पाने के लिए मेरे गुरूओ और माता पिता सहित पूरे परिवार ने सहयोग प्रदान किया जिस कारण आज में अपनी यात्रा सफल कर अपनी प्रथम जाइनिंग कर रहा हूॅ।

         लोमेश ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सेंटी मेरीज कान्वेट स्कूल व हायर सेंकडरी की पढाई सफलता विद्या मंदिर से करते हुए बीटेक के लिए इंन्ट्रेस एक्जाम फस्ट अटेम में क्लीयर करते हुए तोलानी मेरीटाईम जैसे बडे कालेज में दाखिला लिया और 4 साल की कडी मेहनत से डिग्री पूर्ण कर कालेज से ही प्लेसमेंट लेकर कंपनी जाइन की। लोमेश की इस सफलता पर ब्राम्हण समाज सहित ईस्ट मित्रों, परिजनों, सामाजिक संगठनो, सेवा संगठनो ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |