Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

दूसरा मामला सामने आने के बाद तैयार किया गया कंटेन्मेंट झोन
20, Jul 2020 6 years ago

image

माही की गूंज , बामनिया/पेटलावद

       नगर में कोरोना का दूसरा मामला सामने आने के बाद प्रशासन एक बार फिर से सतर्क हो कर पूरे एरिये को कंटेन्मेंट क्षेत्र बना कर सील कर दिया। संक्रमित युवक को भी झाबुआ जिला चिकित्सालय भेज दिया गया हैं। चुकी यह मामला भी मुख्य चौराहे से लगा हुआ होने से पूर्व में तैयार झोन के पास ही नया कंटेन्मेंट झोन तैयार किया गया। बीएमओ एमएल चोपड़ा ने बताया कि, अब कल कंटेन्मेंट क्षेत्र के युवक के संपर्क में आए लोगो ऒर परिवार के सेम्पल लिए जाएंगे। अब तक पेटलावद तहसील में मिले मामले में ये दूसरा मामला हैं, जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जाएगा। युवक के संपर्क में आने वाले कई लोगो को मेडिकल पर कार्य करने वाले युवक, कोरोना संकृमित का इलाज करने वाले डॉक्टर को होम क्वारंटाइन किया जा कर सेम्पल लिए जा सकते हैं।  वही नवापाड़ा की पॉजिटिव महिला का इलाज करने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र बामनिया के डॉक्टर पहले ही होम क्वारंटाइन हो चुके हैं, जिससे नगर की परेशानियों में लगातार इजाफा हो रहा है। 

व्यापारी संगठन, बाजार खुलने के समय को परिवर्तन के लिए कर रहे चर्चा

       कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ बामनिया ओर आसपास में हो कर तीन मामले हो चुके हैं जिसको लेकर नगर का व्यापारी संगठन बाजार के खुलने और बन्द होने के समय को लेकर चर्चा कर रहा है। सभी नगर को सुबह 8 से 2 बजे तक विचार कर रहे हैं, साथ ही दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने मास्क, सेनेटाइजर, सामाजिक दूरी को गंभीरता से लेने का निर्णय लिया गया हैं। 

21 दिन का रहेगा कंटेन्मेंट झोन

      शासन की गाइड लाइन के अनुसार कंटेन्मेंट झोन का समय 21 दिन किया जा रहा है, पूर्व में इसे 14 दिन के लिए बनाया गया था।  हालांकि जिस महिला को कोरोना हुआ था अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं और परिवार सहित सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कंटेन्मेंट क्षेत्र में थोड़ी राहत मिलने के आसार थे, लेकिन आज इसी क्षेत्र के आसपास से कोरोना का नया मामला आने के बाद अब कंटेन्मेंट क्षेत्र के लोगो को 21 दिन पहले राहत मिलने के आसार कम है ।





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |