Saturday, 05 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

बाल तपस्वी खुशी ने किया दीर्घ मासक्षमण तप, निकली जयकार यात्रा
12, Oct 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

           जैन समाज में खुशी रखब लुक्कड़ (रतलामी) के रूप में चौथा मासक्षमण पूर्ण हुआ। इस अवसर पर संघ समाज व परिजनों ने मिलकर बाल तपस्वी की अनुमोदना में जयकार यात्रा निकालते हुए तपस्वी की जयकार करते हुए जिनालय होते हुए आजदचौक पौषध भवन पर पहुँचीं। यहाँ विराजित बुद्धपुत्र प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती पूज्या श्रीनिखिलशिलाजी म.सा. आदि ठाणा - 4 की निश्रा में तपस्वी के लिए गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ। जिसमें महासतियाजी ने बाल तपस्वी नव्या मनिषजी शाहजी व खुशी रखब लुक्कड़ द्वारा लघुवय में दीर्घ तपस्या की अनुमोदना करते हुए उनके तपमय जीवन की मंगल कामना करते हुए इसे कर्म निर्जरा का हेतु बताया।

           इस अवसर पर थांदला जैन संघ के अध्यक्ष भरत भंसाली व तपस्वी की बहन पूर्वा कोठारी ने तपस्या की शाब्दिक अनुमोदना की। वही श्रीसंघ द्वारा बाल तपस्वी खुशी का तप की बोली लगाते हुए बहुमान किया गया। इस अवसर पर त्रिस्तुतिक मूर्तिपुजक संघ द्वारा भी जैन मंदिर पर तपस्वी बहन खुशी का संघ अध्यक्ष कमलेश दायजी, सचिव मयूर तलेरा, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल पोरवाल, उपध्यक्ष कमल पीचा, यतिश छिपानी, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, नगीनलाल शाहजी, झाबुआ संघ के सतीश कोठारी, प्रकाश मेहता, जैन संघ प्रवक्ता पवन नाहर आदि अन्य श्रावक-श्राविका ने तप अनुमोदना करते हुए बाल तपस्वी के मंगलमय जीवन की कामना की। धर्म सभा का संचालन संघ सचिव प्रादीप गादिया ने किया वही यतिन्द्र दायजी ने तपस्वियों की अनुमोदना में आए महानुभाव के प्रति आभार माना। वही तपस्वी परिवार द्वारा प्रभावना का लाभ लिया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |