Monday, 23 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

करवड जैन समाज की अनूठी पहल
10, Oct 2023 3 years ago

image

जैन समाज में किसी भी परिवार में मृत्यु होने पर अब कड़वे का कार्यक्रम समाज करेगा

माही की गूंज, करवड़।

          अब करवड जैन समाज में किसी भी परिवार में मृत्यु होने पर समाज कड़वे के कार्यक्रम का खर्च सकल समाज करेगा। सकल जैन समाज ने सोमवार को राजलक्ष्मी भवन पर एक साधारण सभा का आयोजन किया। जिसमें समाज द्वारा यह निर्णय लिया कि, अब से किसी भी परिवार में मृत्यु होती है तो पूरा समाज उसका साथ देगा तथा कड़वे के कार्यक्रम का सारा खर्चा समाज के प्रत्येक घर से सम्मिलित किया जाएगा। शोकाकुल घर को छोड़कर बैठक में प्रत्येक घर से मुखिया उपस्थित थे। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय पास किया गया। 

          समग्र जैन समाज के अध्यक्ष राजमल भंडारी ने बताया कि, समाज के किसी भी घर में अगर मृत्यु होती है तो उसके घर पर वैसे भी गमगीन माहौल रहता है ऊपर से बाहर से आए मेहमानों की व्यवस्था करना उस पर तकलीफदायक रहता है और कई परिवार ऐसे भी है जो प्रतिदिन भगवान की पूजा अर्चना करते हैं और वह शोकाकुल परिवार के यहां का भोजन नहीं कर सकते हैं तथा उनकी पूजा अर्चना करना खंडित होता है। उसको देखते हुए यह समाज ने आजीवन के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सभा में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अमृतलाल मांडोत, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि शैतानमल मांडोत, जैन श्वेतांबर त्रिस्तुति जैन संघ के अध्यक्ष कमलेश भंडारी विशेष रूप से उपस्थित थे। सभा का संचालन अरुण श्रीमाल ने किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |