Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

अतिथि शिक्षको की भर्ती में गड़बड़ी करने वाले प्राचार्यों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती...?
07, Oct 2023 3 years ago

image

प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जन सुनवाई में पहुची शिकायतकर्ता

माही की गूंज, पेटलावद।

         बड़े स्कूलों में बैठे कुछ प्राचार्यों ने पद का दुरुपयोग कर सारे नियमों को ताक में रखकर अतिथि शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा किया गया। कहीं ऊंची पहुंच वाले, तो कहीं गुलाबी गड्डी वाले, तो कहीं नाते-रिश्तेदारों की नियुक्ति कर वारे न्यारे कर लिए। मामला चाहे एकलव्य विद्यालय का हो जहां पूर्व प्रभारी प्राचार्य ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के नंबर देकर योग्य उम्मीद्वार को बाहर किया। मामला माडल स्कूल पेटलावद का हो तो वहां भी पूर्व प्रभारी ने अपने प्रभाव में लेकर रिश्तेदारों की अतिथि पद पर नियुक्ति देकर फौज इकट्ठी कर ली। सीएम राइज विद्यालय का हो तो वहां तो साहब अपने चहेतों को अतिथि नियुक्ति में बिना दस्तावेजो जांच के ही अपात्र को नियुक्ति देने का। मामला गूंज द्वारा उजागर करने के बाद जांच के आदेश भी हुए है लेकिन अब तक न जांच पूरी हुई न ही अपात्र को हटाया गया।

डिग्री नही होने के बाद भी पेनल में शामिल किए गए शिक्षक

          सेटिंग से हो रही भर्ती में अथिति के लिए आये आवेदन में जिन आवेदको के पास पद के हिसाब से योग्यता नही होने के बाद भी पैनल में शामिल किया गया। बिना डिग्रीधारीयो को पैनल में शामिल कर लिया। वहीं तिकड़म बाज़ प्राचार्य द्वारा जानबूझकर एक अभ्यर्थी का आवदेन ही गायब कर दिया। ये खुलासा तब हुआ जब सूचना के अधिकार में जानकारी निकाली गई। सीएम राइज मे अभ्यर्थी बाली भारद्वाज द्वारा इस गड़बड़ी जिसमे उनकी जगह गलत तरीके से नियुक्ति ली गई। आवेदक बाली भारद्वाज ने जन सुनवाई में अभ्यर्थी के दस्तावेज जांच कर न्याय देने का आवदेन दिया गया। नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थी ने उक्त शिकायत खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी की थी परन्तु न्याय नहीं मिलने पर मंगलवार को जनसुनवाई में आवदेन देकर न्याय दिलाने की अपील की। साथ ही प्राचार्य द्वारा अभ्यर्थी का नाम पैनल सूची से जानबूझकर नाम मे हेराफेरी करने व अपात्रों व बिना डिग्री धारी को पैनल में शामिल करने की जांच के साथ प्राचार्य पर भी कार्रवाई की मांग की हैं।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |