Tuesday, 26 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

दो फिट के गड्ढे पर डेढ़ लाख की मजदूरी का मस्टर हुए जारी
Report By: राकेश गेहलोत 07, Oct 2023 2 years ago

image

मनरेगा के तहत सार्वजनिक कूप निर्माण में धांधली, पीएम आवास की मजदूरी भी खा गया रोजगार सहायक

माही की गूंज, पेटलावद। 

         झाबुआ जिले का पेटलावद विकास खण्ड सरकारी योजनाओं को पलीता लगाकर उसमे भ्रष्टाचार के नए आयाम गड़े जा रहे है। लगातार शिकायतो के बाद भी सीमित कार्यवाही और भष्ट्रो को बचाकर नाम मात्र की दिखावे की कार्यवाही के चलते भ्रष्ट अपना काम निरंतर बढाते जा रहे हैं। विगत दिनों करडावद पंचायत में पीएम आवास में फर्जीवाड़ा सामने आया था जिसकी जांच के बाद मात्र सचिव को निलंबित कर राशि की वसूली की गई।

         विकास खण्ड की ग्राम पंचायत काजबी के ग्राम पनास में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने झाबुआ जन सुनवाई में पहुचकर शिकायत दर्ज कराई है और रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि, ग्राम पनास में सार्वजनिक कुप स्वीकृत किया गया। ग्रामीण का आरोप है कि, ऑफ द रेकार्ड पर उक्त कुप निमार्ण में कई हफ्ते काम करना बताकर डेढ़ लाख रूपये से अधिक की राशि के मस्टर निकालकर कुप का निर्माण होना बताया गया है। जबकि मौके पर  मात्र दो फीट का एक गड्डा बनाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि, रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा के कार्यो में भारी हेरा-फेरी की गई और फर्जी मजदुरी हाजरी मस्टर में भर दी। कुछ एक मजदुरो को छोड़कर बाकी सभी मजदुर ग्राम काजबी और ग्राम लालारूंडी के लोगो की हाजरी भरी हुई जिसमे से कई मजदुर रोजगार सहायक के रिश्तेदार भी है जबकि काम ग्राम पनास में हुआ, वहां के मजदूरों को कार्य की कोई जानकारी नही। ग्रामीणों ने शिकायत के साथ ऑनलाइन जारी मस्टर और मजदूरों की सूची भी दी है, जिससे खुला भ्रष्टाचार सिद्ध होता है।

नए सरपंच को कार्यो की जानकारी नही, ग्रामीणों के कार्य नही करता रोजगार सहायक

           शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत काजबी के रोजगार सहायक मुकेश बिलावल ने न केवल फर्जी तरीके से राशि निकली बल्कि मुख्यमंत्री लाडली बहना के लिये आवास के आवेदन लाडली बहनो द्वारा किये गये वो रोजगार सहायक द्वारा आज तक जनपद पंचायत में जाकर आनलाइन तक नहीं करवाये जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की माने तो ग्राम पंचायत सरपंच तक को पंचायत के कार्यो की जानकारी नहीं होना बताया जा रहा है।

           ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा भी बताया गया कि, रोजगार सहायक के द्वारा मेरे सरपंच बनने के बाद सें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामीण रोजगार सहायक से परेशान है, रोजगार सहायक किसी भी ग्रामीण से बात नही करता और आईडी जोडने, हटाने जैसे कार्य के लिये भी सरपंच-सचिव के पास जाने का कहता है।

प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी परिवार के खाते में डलवा दी

          काजबी निवासी हरदा पिता वरदा कटारा ने भी जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाई की उसके प्रधानमंत्री आवास निर्माण के द्वारा शासन द्वारा देय 18 हजार रुपये की मनरेगा योजना की मजदूरी का भुगतान होना था, लेकिन रोजगार सहायक द्वारा मेरे द्वारा दिये गए जाबकार्ड लेने के बाद आज-कल, आज-कल बोलकर टालता रहा। जब ऑनलाइन जानकारी निकाली तो पता चला कि, मजदूरी का पूर्ण भुगतान हो चुका है और रोजागार सहायक ने उसके परिवार के लोगो के जाबकार्ड  लगाकर मेरे आवास में आई मजदूरी निकाल ली।

करड़ावद मामले में शिकायतकर्ता ने थमाए अधिकारीयो को कानूनी नोटिस

          ग्राम पंचायत करड़ावद में हुए प्रधानमंत्री आवास में हुए गोलमाल घोटाले को लेकर शिकायत के बाद जांच में फर्जीवाड़ा सिद्ध हो गया है। सचिव को जिला सीओ द्वारा निलंबित किया गया, लेकिन शिकायतकर्ता गोपाल आंजना इस मामले में वकील द्वारा कानूनी नोटिस जारी करते हुए इस मामले भ्रष्टचार करने वालो के विरुद्ध शासकीय राशि मे हेराफेरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की है। गोपाल आंजना ने बताया कि, चोर अलग चोरी करके पकड़े जाने पर माल वापस कर दे तो क्या उस पर अपराध दर्ज नही होगा। प्रधानमंत्री आवास जैसी महत्त्वकाशी योजना में फर्जीवाड़ा कर बिना किसी निर्माण के पूरी राशि दूसरे निर्माण के फ़ोटो जीयो टेग कर राशि का आहरण कर लिया गया और 18 हजार की मजदूरी फर्जी खातों में डाल दी गई जो कि, अपराध की श्रेणी में आता है। गोपाल आंजना ने बताया कि अगर प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नही करता तो न्यायालय में जिले ओर जनपद के बड़े अधिकारियों के विरुद्ध निजी वाद प्रस्तुत करूंगा।


जनसुनवाई में की गई शिकायत की पावती और सार्वजनिक कूप का गड्ढा जिसके निर्माण के लिए डेढ़ लाख से अधिक की राशि का हुआ भुगतान।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |