Sunday, 22 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न |

मईड़ा बने असिस्टेंट कमिशनर, ईष्ट मित्रो और आदिवासी संगठनों ने दी बधाई
05, Oct 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

          दुनिया में बहुत कम ऐसे शख्स होते है, जो सामान्य जीवन में सबसे हटकर ऐतिहासिक काम करना चाहते है। कहते है कि जिद्द करो दुनिया बदलो। इस कहावत को चरितार्थ किया है प्रदेश के सबसे अधिक आदिवासी बाहुल्य जिला झाबुआ की थांदला तहसील के छोटे गांव सेमलिया के निवासी पी.एस. मईड़ा ने। जिनके माता-पिता निरक्षर है, बावजूद उन्होंने संघर्ष करते हुए 2009 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होकर सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी बन कर पेटलवाद-थांदला अंचल के युवाओ के  लिए प्रेरणास्रोत बने। वर्तमान में मईड़ा वाणिजियक कर विभाग इंदौर में राज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत है। हँसमुख, मिलनसार, मददगार स्वभाव के धनी मईडा दोस्तों की दुनिया मे पवन नाम से विख्यात है। जब वाणिज्य विभाग की बहु प्रतीक्षित उच्च पद प्रभार  के आदेश जारी हुए तो मईड़ा राज्य कर अधिकारी व्रत इंदौर से असिस्टेंट कमिशनर इंदौर के पद का उच्च पद प्रभार प्राप्त होने पर सोशल मीडिया पर इष्ट मित्रों, स्टाफ, कर्मचारी, अधिकारी, संगठनों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्तों का बधाइयों का तांता लग गया। मईड़ा की प्राथमिक शिक्षा थांदला तहसील के ग्राम चापनेर में मामा परिवार में प्राप्त  की। इसके बाद बाबूलाल डिंडोर (मोसाजी) के मार्गदर्शन में रतलाम जिले की प्रतिष्ठित संस्था शासकीय एकलव्य मॉडल स्कूल सैलाना से हायर सेकेंडरी की जीव विज्ञान विषय से उत्तीर्ण कर 1998 में शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की नोकरी की। इस दौरान तत्कालीन शिक्षा विभाग में पदस्थ मेघराज निनामा जो की वर्तमान में छिंदवाड़ा में शंकर शाह, रघुनाथ शाह, यूनिवर्सिटी में कुल सचिव है उनसे मार्गदर्शन प्राप्त कर वर्ग 3 की नोकरी छोड़ कर प्रदेश की शिक्षा हब सिटी इंदौर में एमपीपीएससी की तैयारी के लिए चले गए। वहां से मईड़ा ने पीछे मुड़कर तब तक नही देखा। जब तक अधिकारी नही बने और 2008 में में एमपीपीएससी में चयनित होकर सुर्खियों में आये। मईड़ा के सहायक आयुक्त बनने पर मेघराज निनामा (कुल सचिव) लक्ष्मण सिंह डिंडोर (सीईओ), राकेश परमार (एसडीएम), महेश भाबोर (असिस्टेंट प्रोफेसर), कर्नल डॉ. कनिया मईड़ा (प्रोफेसर),  नन्दलाल गामड़ (आरटीओ), डॉ. भरत निनामा (मेडिकल ऑफिसर), शांतिलाल निनामा (रेंजर), दिलीप वसुनिया, कैलाश वसुनिया, प्रीतम सिंह मुनिया, राजेश ताड़, प्रह्लाद डिंडोर, कांतिलाल भाबोर, रोशनसिंह सिंगाड, शम्भूसिंह वसुनिया, गजेंद्र वसुनिया, नारी शक्ति श्रीमतीं संतोष वसुनिया, सुश्री मधुबाला डावर, श्रीमतीं हेमलता डिंडोर, श्रीमतीं दीपिका मैडा, सुश्री प्रिया मैडा एवं समस्त अधिकारी संगठनों, सामाजिक संगठनों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |