Thursday, 13 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता |

5 लाख 20 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
05, Oct 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ। 

           पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को अवैध मादक पदार्थ के सेवन व बेचने पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एस.डी.ओ.पी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन मे मंगलवार को मुखबिर की सुचना पर हनुमान मंदिर कर्णावत करडावद से दो युवक को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार कर पुलिस थाना कोतवाली झाबुआ पर अपराध क्रं. 1213/2023 धारा 8, 21 एनडीपिएस एक्ट पंजीबध्द कर जाँच मे लिया गया।

           गिरफ्तार आरोपी में राहुल पिता हकरू भाबोर निवासी गोपालपुरा एवं विक्रम पिता हकरू निवासी गोपालपुरा है। वही उनसे जप्त सामग्री मे अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर वजनी 65 ग्राम किमती 5 लाख 20 हजार रुपए, एक सियारा ब्लु रंग का वचचव कम्पनी का मोबाईल, एक सियारा ब्लु रंग का विवो कम्पनी का मोबाईल, एक काले रंग की बिना नम्बर की टीवीएस अपाये मोटरसाइकिल जप्त की है। अपराधिक रिकॉर्ड में विक्रम पिता हकरु भाबोर निवासी गोपालपुरा थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 162 /12 धारा 294, 323, 506 आईपीसी मामले दर्ज है। उक्त कार्रवाई में निरी. तुरसिंह डावर, उनि श्यामलाल कुमावत, उनि नरेंद्र सिंह राठौर, सउनि जगदीश नायक, प्रआर 135 योगेश, आर 182 जितेन्द्र पुरी, आर. 42 अर्जुन, आर मनोहर, आर आशीष, आर महेश प्रजापति एवं समस्त टीम साइबर सेल झाबुआ का योगदान रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |