Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

रोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ नि:शुल्क नेत्र शिविर
01, Oct 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर।

          रोटरी क्लब अपना मेघनगर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में वृद्ध दिवस के अवसर पर नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। जिसके बारे में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संचालक पीए थोमस ने बताया कि, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्ध लोगों की आंखों की जांच, चश्मे का नंबर एवं दवाई नि:शुल्क वितरित की गई। शिविर में 38 मरीज का परीक्षण हुआ जिसमें से 10 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए जिनका 2 अक्टूबर को जीवन ज्योति हॉस्पिटल में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। 

          वहीं रोटरी क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि, आज वृद्ध दिवस के अवसर पर शाल श्रीफल से सम्मान तो कई जगह बहुत सारी संस्थाएं करती है। परंतु रोटरी क्लब व जीवन ज्योति हॉस्पिटल ने स्वास्थ सेवा देकर सम्मान दिया है। इस अवसर पर रोटरी क्लब अपना के एवं रिजन 1 के ब्लड डोनेशन चेयरमैन डॉ. किशोर नायक ने कहा कि, मेघनगर में रोटरी क्लब द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा दि जाती है और वृद्ध दिवस को अनुठे ढंग से मनाया वास्तव में एक वृद्ध व्यक्ति को इसकी आवश्यकता भी होती है ओर आगे भी रोटरी क्लब द्वारा इस तरह के शिविर आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। अभी इसी महीने रोटरी क्लब अपना एवं इनली फाऊंडेशन के तत्वावधान में बैटरी चलित यांत्रिकी कृत्रिम हाथ वाला प्रोजेक्ट भी करने वाले हैं। 

          उक्त शिविर में डॉक्टर श्रीनिवास एवं डॉक्टर रितेश कुमार व जीवन ज्योति हॉस्पिटल की स्टाफ ने सेवाएं दी। शिविर में अध्यक्ष चंदन बाला शर्मा, सचिव माया शर्मा, उपाध्यक्ष कुसुम सोलंकी, वरिष्ठ रोटेरियन गोविंद सिंह चौहान, महेंद्र सिंह सोलंकी, डॉ. किशोर नायक, मांगीलाल नायक, प्रेमलता भट्ट, भरत मिस्त्री एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल का स्टाफ उपस्थित रहा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |