Thursday, 03 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

असामाजिक तत्वों को नजर अंदाज करती पुलिस
Report By: कृष्णपाल सिंह ठाकुर 10, Sep 2023 2 years ago

image

मन्दिरो में होने वाली चोरियों को पुलिस कर देती है नजरअंदाज

माही की गूंज, कुंदनपुर। 

          अपराध तो अपराध ही होते है चाहे वह शुक्ष्म हो या बड़ा। पुलिस की कार्यप्रणाली कई बार देखने मे आती है कि क्षेत्र में छोटे-बड़े अपराध हो या चोरी उसे नजर अंदाज कर देती है। जिसके चलते ऐसे अपराध में मामला दर्ज तो करती नही वहीं ऐसे मामलों में पुलिस कभी भी संवेदनशील नही रहती है। लेकिन ऐसे छोटे-बड़े अपराध व चोरी के मामले ही बड़े अपराध के रूप में तब्दील हो जाते है जिसे नकारा नही जा सकता है। अगर बीती रात की ही बात करे तो शीतला माता मन्दिर और सिधेश्वर महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने ताले तोड़कर मन्दिर के अंदर सजावट को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया व दान में आई राशि को असामाजिक तत्व चुराकर ले गए। सिधेश्वर मन्दिर में भगवान गणेश व भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा पर लगा कांच फोड़कर छतिग्रस्त कर दान की राशि लूट ली। उक्त मामले भी कहने व सुनने में तो छोटे है और पुलिस ऐसे ही मामलों को छोटा मानकर नजरअंदाज कर देती है। नतीज़न बड़े अपराधों को पुलिस बढ़ावा देती है। कुछ बुद्धिजीवियों का कहना है कि, मन्दिरो में इस तरह के अपराध कर असामाजिक तत्व क्षेत्र की शांत फिजा को बिगाड़ने का प्रयास करते है। ऐसे असामाजिक तत्व क्षेत्र में चल रहे नशाखोरी के आदि होकर एक से अधिक सामुहिक रूप से ऐसे असामाजिक तत्व जिन्हें यह मालूम होता है कि मंदिर में चोरी करने के दौरान मिलेगा तो कुछ भी नही लेकिन क्षेत्र का वातावरण अवश्य बिगड़ेगा ओर पुलिस की सक्रियता व निष्क्रियता का जायजा लेने हेतु असामाजिक तत्व ऐसे अपराधों को अंजाम देते है। वहीं पुलिस की निष्क्रियता के साथ बड़े अपराधी क्षेत्र में बड़े अपराध को अंजाम देते है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |