Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

नए मार्केट की आस पर पंचायत हुई फ्लॉप, अधिकारी भी नही दे रहे ध्यान
Report By: गौरव भंडारी 09, Sep 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया। 

         पंचायत चुनाव को साल भर से अधिक समय बीत जाने के बाद ग्रामवासियों के हत्थे कोई बड़ी सफलता हाथ नही लगी है। चुनाव के दौरान सरपंच प्रत्याशियों ने बडे-बडे वादे किए थे लेकिन डेढ़ साल पूरे होने के बाद जीते हुए सरपंचों ने ग्राम को कोई बड़ी सौगात नही दी। मामला ग्राम पंचायत बामनिया का है जहा लगातार ग्राम की जनता भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीताती आ रही हैं। दूसरी बार ग्राम पंचायत में जीत कर आई रामकन्या मखोड ने अपने चुनावी वादों में बेरोजगारो के लिए ग्राम पंचायत परिसर में मार्केट बनाकर दुकाने देने का वादा किया था लेकिन चुनाव के बाद बीते समय मे ग्राम पंचायत इस मार्केट के लिए एक ईंट जोड़ने का काम तो ठीक दिखावे का शिलान्यास तक नही करवा सकी। जनता के मुद्दों पर ग्राम पंचायत की ये बेरुखी कही न कही आने वाले विधानसभा चुनावों में मुद्दा बनकर भाजपा प्रत्याशी के सामने होगा जो खुद भी ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान प्रचार में आई थी।

दो मंजिला मार्केट और खेल परिसर बनाने का वादा, बस स्टेशन बनाने की थी योजना

          ग्राम पंचायत के पास खुली जमीन पड़ी थी, जिस पर दो मंजिला मार्केट लगभग 50 दुकान और तीसरी मंजिल पर खेल परिसर के साथ ग्राम पंचायत की व्यवस्था के कमरे बनने थे। सरपंच बनने के बाद इस मार्केट को लेकर चर्चा शुरू हुई लेकिन बाद में क्या हुआ इसका कोई अता-पता नही है न ही किसी पंच ने इस मार्केट को लेकर आवाज उठाई। इस मार्केट के साथ बस स्टेशन बनने की योजना थी ताकि ग्राम में अव्यवस्थित यातायात से भी लोगो को निजाद मिल सके लेकिन ऐसा कुछ भी नही हो पाया।

ग्राम पंचायत ने की मांग, प्रशासन दिखा रहा उदासीनता

         इस सम्बध में जब ग्राम पंचायत सरपंच रामकन्या मखोड से जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि, इस मार्केट ओर बस स्टेशन निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत से प्रोसेस कर प्रशासन के पास भेज दिया गया लेकिन प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई अनुमति नही मिली हैं। ग्राम पंचायत के साथ-साथ यहां प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की भी उदासीनता दिख रही है, जिन्होंने ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर कोई निर्णय नही लिया। प्रशासन की ही उदासीनता के कारण कई बार आम जनता के हितों के कार्य समय पर नही हो पाते। बरहाल ग्राम पंचायत के वादे अधूरे है और वो गेंद प्रशासन के पाले में डालकर बचना चाह रहे है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |