Saturday, 26 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

नवापाड़ा पहुँचा प्रशासनिक अमला, फलिया को बनाया कन्टेनमेंट झोंन
18, Jul 2020 6 years ago

image

15 लोगो के लिए सेम्पल, किया होम क्वारंटाइन

माही की गूंज, बामनिया

    कल देर शाम बामनिया-अमरगढ़ रोड़ की महिला की खबर पॉजिटिव आई थी, महिला का परिवार बामनिया और बामनिया  के पास मुल्थनिया पंचायत के नवापाड़ा फलिये में निवास करता है,  महिला ने इलाज के दौरान पता बामनिया का दे दिया  था। आज सुबह स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमला नवापाड़ा फलिये में पहुँच कर महिला के परिवार के लोगो के सेम्पल लिए ओर कन्टेन्टमेंट झोन तैयार किया जिन लोगो के सेम्पल लिए गए उनको होम क्वारंटाइन किया गया है।

दाहोद केजार डॉक्टर से हो रहा था इलाज 

    महिला का इलाज दाहोद गुजरात के डॉक्टर केजार से चल रहा था जोकि कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, महिला की तबीयत बिगड़ने पर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामनिया ले जाया गया जहां पर डॉक्टर मनीष सोलंकी ने रतलाम के लिए रेफर किया, रतलाम में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मौके पर तहसीलदार जितेंद्र अलावा, एसडीएम एलएन  गर्ग ,बीएमओ एमएल चोपडा, चौकी प्रभारी एमएम सोलंकी पहुँचे और फलिये को सेनेटाइज़ कर कन्टेन्टमेंट झोन तैयार किया ओर परिवार के लोगो के सेम्पल भी लिए गए ।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |