Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

थांदला वापस छुट्टी पर से लौटनें जैसी- डॉ. परस्तें
Report By: मुकेश भट्ट 04, Sep 2023 2 years ago

image

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश परस्ते के पदभार ग्रहण पर जनता ने किया स्वागत

माही की गूंज, थांदला। 

          अंचल में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में करीब 17 वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर स्वेच्छिक स्थानान्तरण करवाकर अपने गृह क्षेत्र शहडोल जाने वालें डॉ. कमलेश परस्ते ने दो वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद एक बार पुनः थांदला में पदभार ग्रहण कर लिया है। नगर के सभी वर्गों में उनके लौटनें की खुशी व उत्साह को आज उनके भव्य स्वागत के रूप में देखा जा सकता है। नगर के समाजसेवी अनिल भंसाली, सुनील पणदा, अरविंद रुनवाल, डीके उपाध्याय, रोहित बैरागी, मोंटू उपाध्याय, दिनकर वाजपेयी, पवन नाहर, सावन गर्ग, विजय सिंग, नितेश शाहजी, हिमांशु भण्डारी, अजय सेठिया, अक्षय भट्ट, मनोज उपाध्याय आदि अन्यजनों के साथ बीएमओ बीएस डावर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष दुबे, संजय जोशी, संजय मोड़, सोनिका भाबर, रमिला, रमेश हाड़ा आदि सिविल अस्पताल स्टॉफ ने डॉ. परस्ते उनकी धर्मपत्नी डॉ. अर्चना परस्ते व बच्चों को आरती उतारकर पुष्प माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए ढोल बजाते हुए भव्य स्वागत किया। 

          अपने भव्य स्वागत से अभिभूत डॉ. परस्ते ने कहा कि, दो वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद पुनः थांदला लौटना ऐसा लग रहा है जैसे लंबी छुट्टी पर से वापस कर्तव्य स्थल पर आना। उन्होंनें कहा, स्वास्थ्य अधिकारी हो या किसी भी विभाग का कर्मचारी उसके लिए सभी जगह काम करना एक जैसा ही लगता है लेकिन किसी स्थान व व्यक्ति विशेष से उसे लगाव सा हो जाता है यही खासियत थांदला व यहाँ के लोगों में है कि वे हर किसी को अपना बना लेते है। नगर में उनके आने से उनके जाने के बाद से उत्पन्न शिशुरोग की समस्या का स्थायी हल निकल गया है। 

          उल्लेखनीय है कि, नगर लंबें समय से शिशुरोग विशेषज्ञ की समस्या से जूझ रहा था। जिले में उनके जैसा स्पेशलिटी डॉक्टर का आभाव व गुजरात, राजस्थान अथवा अन्य बड़े स्थानों पर आने जाने के सीमित संसाधनों के कारण अनेक माता-पिता अपने बच्चों की अनेक प्रकार की बीमारियों से परेशान रहते थे ऐसे में डॉ. परस्ते बच्चों के रहनुमा बनकर वापस लौटें है जिसको लेकर नगर ने उनका भव्य स्वागत किया। 

          बीएमओ डॉ. बीएस डावर ने भी कहा कि, डॉ. परस्ते शिशुरोग विशेषज्ञ के रूप में काफी प्रसिद्ध है व उनके पास झाबुआ अंचल ही नही अपितु अन्य जिलों व निकटवर्ती राज्यों से भी अभिभावक अपने बच्चों को दिखाने लाते थे। ऐसे में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उन्हें थांदला भेजने के निर्णय से अंचल के लोग उनकी सेवाओं का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |