Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

प्रदेश स्तरीय बैठक में ईश्वरलाल गरवाल बने भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
27, Aug 2023 3 years ago

image

जयस सहित कई आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता नई पार्टी से जुड़े, क्षेत्र की राजनीति की सरगर्मी बड़ी

माही की गूंज, पेटलावद।

         विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों को लेकर कई दल अपने-अपने स्तर पर जुटे चुके है। क्षेत्र में लगातार जयस संगठन सहित कई संगठनों के माध्यम से आदिवासी हतो ओर मांगो के लिए कार्य कर रहे आदिवासी नेताओं ने 2023 चुनाव के लिए नई पार्टी की इंट्री के साथ पार्टी में इंट्री कर दी है। आज दिनांक 27 अगस्त को झाबुआ जिले के पेटलावद नगर में स्थित कृषि उपज मंडी में जयस सहित अन्य आदिवासी सामाजिक संगठनों के सानिध्य में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, रतलाम आदि विभिन्न जिलों से जयस सहित अन्य सामाजिक संगठनों के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ।

         बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि, बहुप्रतीक्षित भारत आदिवासी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो चूका है और आगामी 10 सितम्बर 2023 को डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर लगभग दो लाख कार्यकर्ताओं के बीच लांच होकर अधिकारिक घोषणा होना है। इस हेतू भारत आदिवासी पार्टी द्वारा, मध्यप्रदेश से प्रदेश कार्यकारिणी गठन के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। अतः आज की इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम के प्रस्ताव बनाकर पारित किए गए। इस पर प्रदेश प्रमुख भारत आदिवासी पार्टी मध्यप्रदेश हेतू युवा नेता ईश्वर गरवाल के नाम का प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन गामड़, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र असलकर खरगोन, महिला प्रदेश अध्यक्ष कोमल धोपिया इन्दौर, राष्ट्रीय महिला सदस्य कविता भगोरा रतलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र मईड़ा रतलाम, प्रदेश सचिव अन्तरसिंह चौहान अलीराजपुर के नाम के प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही प्रदेश की सभी आदिवासी आरक्षित सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले प्रत्याशीयों को चुनाव जिताने की रणनीति पर चर्चा की गई। 

         इस दौरान खरगोन से पधारे जितेन्द्र असलकर ने बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में 5 जिलों के सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |