Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

स्कूली बच्चो को मिलने वाली ड्रेस में करोड़ा का घोटाला- जयस जिलाध्यक्ष डामोर
25, Aug 2023 3 years ago

image

जिले में हर विभाग में महा भ्रष्ट्राचार, मुख्यमंत्री उन्ही की घोषणा पर नही करते अमल

माही की गूंज, झाबुआ।

         शिक्षा के क्षेत्र में झाबुआ जिले के बच्चों के साथ गलत हो रहा है, भाजपा सरकार ने ड्रेस के करोड़ों रूपए का घोटाला कर रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़े-बड़े मंचों से घोषणा करते है लेकिन एक भी घोषणा पर अमल नही हुआ। जितना पैसा खर्च कर प्रदेश का दौरा कर रहे है में उतना पैसा आदिवासी बच्चों को पढ़ाई और विकास में लगाते तो आज हर जिले में शिवराज सिंह चौहान को ये दिन देखना नही पड़ता। शिवराज मामा सिर्फ घोषणा करते है। जिले सहित पूरे प्रदेश में आदिवासियो की बेटियो के साथ अत्याचार हो रहा हे लेकिन मामा चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया गया है, भाजपा के शासन काल में झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी इन जिले में रोज हजारों लोग पलायन पर जाते हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार का काम है लेकिन आज तक एक भी काम नही किया जो रोजगार प्रदान कर सके। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज हो या लॉ कालेज झाबुआ जिले में जरूरत है पर मामा को बड़ी घोषणा करने से फुरसत मिले तब न। स्वास्थ विभाग की बात करे तो जिले में हॉस्पिटल में सारी सुविधा करवाना चाहिए लेकिन भाजपा के शासन काल में जिला अस्पताल में सरकारी डॉक्टर विजय निनामा के नेतृत्व में महिलाओं का इलाज करने वाली डॉक्टर सोनल रावत मल्होत्रा सीजर के 20 हजार रूपये लेती हैं। लेकिन भाजपा सरकार चुप बैठी हैं न ही अच्छा इलाज होता है। हॉस्पिटल में पैसे नही देते है तो डॉक्टर लोग बाहर रेफर कर देते हैं। लोग इलाज के लिए पड़ोसी राज्य गुजरात के दाहोद व बड़ौदा जेसी जगह पर इलाज करवाने जाना पड़ता है। उक्त बातें विजय डामोर जयस जिलाध्यक्ष झाबुआ ने कही।

         उन्होंने बताया कि, झाबुआ जिले में सभी विभागों में भ्रष्टाचार बहुत है। भाजपा शासन काल में जिले के अधिकारी चुप बैठे हे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री जी की है। भ्रष्ट अधिकारियों करतूत के कारण सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर हो रही है। जिले के अधिकारी चुप चाप बैठे है। जिले में सरकारी स्कूलों में 3 हजार टीचरों की जरूरत है लेकिन अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। इधर शिवराज मामा, भांजा और भांजियो के बारे में बड़ी-बड़ी घोषणा करते हैं लेकिन शिवराज मामा के प्रदेश में भ्रष्टाचार भर रखा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |