Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

मतदाता जागरूता अभियान के तहत ईवीएम मशीन द्वारा मतदाताओं को किया जागरूक
21, Aug 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, बनी। 

        चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को मध्य नजर रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा गांव-गांव जाकर ईवीएम मशीन और वीवीपैट के द्वारा मतदान करने और अपने मत की वास्तविकता जानने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया है। साथ ही 18 वर्ष के मतदाताओं को नामावली में नाम जुड़वाने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग द्वारा 2 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज ग्राम बनी में  मतदाता जागरूक रथ के द्वारा ग्राम वासियों को मतदान मशीन और वीवीपेट के माध्यम से वोट डलवा कर बताया कि आपने जिस व्यक्ति विशेष को वोट किया है वह वोट आपको वीवीपेट मशीन पर दिखाई देगा। 18 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को नामावली में नाम जुड़वाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अभियान के अंतर्गत पीएचई विभाग के उपयंत्री कैलाश बवेरिया, जल संसाधन विभाग के गबरु मुवेल, नोडल अधिकारी अर्पित मुवेल, आरक्षक नानूराम कटारा 378, और बीएलओ अनिल वाकला, हरिराम पाटीदार के समक्ष 50 से अधिक मतदाताओं को ईवीएम मशीन पर वोट डलवा कर वीवीपैट मशीन पर अपने मतदान का छायाचित्र बताया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |