Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

दो दिवसीस विधायक कप खेल प्रतियोगिता का समापन
15, Aug 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीस "विधायक कप" खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फुटबॉल मैच के पहले सेमीफाइनल में मरियम क्लब थांदला वर्सेस ज्योति क्लब लीजेंड के बीच तथा दूसरे सेमीफाइनल में शक्ति क्लब मेघनगर वर्सेस ज्योति क्लब थांदला के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। तत्पश्चात फाइनल मुकाबला ज्योति क्लब लीजेंड एवं ज्योति क्लब थांदला के बीच घमासान मुकाबला देखने को मिला। जिसमें ज्योति क्लब थांदला ने 2-1 से विजय प्राप्त की। बालिका वर्ग कबड्डी में लक्की क्लब सूतरेटी वर्सेस चैनपुरा छात्रावास के बीच मुकाबले में लक्की क्लब सूतरेटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

         मुख्य अतिथि विधायक वीरसिंह भूरिया ने फुटबॉल एवं कबड्डी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र, स्पोर्ट्स किट तथा ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया तथा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नगद राशि प्रदान की गई।

         मंचासीन अतिथिगणों में विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा सोनल भाबर, प्रदेश संगठन मंत्री जसवंतसिंह भाबर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर तथा आयोजन प्रभारी सुधीर भाबर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बाबूदादा चौहान, विधायक प्रतिनिधि गुलाम कादर खान, युवक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया, पार्षदगण वंदना भाबर, अखिल जैन, संदीप डामोर, अक्षय भट्ट, पवन नाहर, कादर शेख, मसूल भूरिया तथा मनीष सोनी उपस्थित थे।

         कार्यक्रम का संचालन व्यायाम निर्देशक जगत शर्मा ने किया तथा आभार ब्लॉक कोर्डिनेटर नितिन डामर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यायाम निर्देशक कालूसिंह भूरिया, राकेश भूरिया, ब्लॉक कोर्डिनेटर मेघनगर प्रिया हटीला, फुटबॉल प्रशिक्षक मुकेश भूरिया, निलेश पारगी, कमल भूरिया, डेविड मावी, सौरभ डोडियार, उदयसिंह भूरिया, प्रवीण बारिया, रोनक भाबर, धर्मेश मावी तथा गोलू मावी आदि उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |