Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

नगर परिषद के माध्यम के बटने वाली नुक्ती को लेकर दर्ज करवाई शिकायत
14, Aug 2023 3 years ago

image

घटिया सामग्री से तैयार नुक्ती से बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप 

माही की गूंज , पेटलावद 

नगर परिषद पेटलावद के माध्यम से नुकदी प्रसादी में अमानक मिश्रण को लेकर शिकायत दर्ज हुई है । शिकायतकर्ता दीपक मन्नत ने इस संबंध, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद, सीएमओ नगर परिषद पेटलावद, खाद्य विभाग झाबुआ और तहसीलदार पेटलावद को आवेदन देकर 15 अगस्त की बटने वाली नुकती में मिलावट और घटिया सामग्री के उपयोग होने की आशंका व्यक्त की है।

शिकायत पत्र में बताया गया कि, नगर परिषद पेटलावद द्वारा 15 अगस्त 2023 को बटने वाली नुक़दी की प्रसादी के लिए टेंडर निकाला गया था जिसका टेंडर क्रमांक 2023 - UAD 293784-1 होकर उपरोक्त टेंडर में सबसे कम रेट जोगमाया मिल्क सप्लायर्स के नाम से डाला गया था जो की 225 रुपए है । नगर परिषद द्वारा दिए गए टेडर में मुख्य शर्तों का उल्लेख किया गया है जिसमें बनने वाली प्रसादी शुद्ध प्योर देसी घी अमुल ब्राड में बनाना दर्शाया गया है । इस टेंडर में जो रेट दर्शाया हुआ है उस रेट में अमुल ब्राड घी मे देना असंभव है । बच्चो मे बटने वाली इस प्रसादी में अमानक तेलों के मिश्रण कि संभावना बड़ जाती है, जो की बच्चो के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ होगा कहीं न कहीं परिषद के पार्षदों के मिली भगत कि संभावना को उजागर करता है। शिकायतकर्ता दीपक मोन्नत ने मांग की है कि 15 अगस्त 2023 पर सार्वजनिक रूप से बटने वाली नुकदी प्रसादी पर कड़ी नजर रखी जाए ताकी बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं हो सके और नुकदी प्रसादी नगर परिषद टेंडर की शर्तों के अनुसार प्योर देसी घी अमुल ब्रांड में बनाई जाए एवं डीलेवरी के समय नगर परिषद के वरिष्ट अधिकारीयों की उपस्थिती में वजन कराया जाए । किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार की संभावना नहीं रहे ।





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |