Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

गूंज की खबर का असर
Report By: गौरव भंडारी 29, Jul 2023 3 years ago

image


ग्रामीणों की समस्या जानने नदी फलिए में पहुँचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष

जहां पहुँचने में हमको भी पैदल आना पड़ा वहां क्या सुविधा होगी, अधिकारीयो की चर्चा कर बताई समस्या- मालू डामर

माही की गूंज, बामनिया। 

          शुक्रवार को माही की गूंज के यूट्यूब चैनल पर ग्राम पंचायत बामनिया के नदी फलिये के लगभग 60 परिवारो सहित स्कूली बच्चों को सड़क और पुल नही होने की दशा में नदी पार कर स्कूल जाने पर मजबूर होने की समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर को देखने के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष मालू अकमाल डामोर अपनी टीम के साथ बामनिया के नदी फलिये के ग्रामीणों के बीच पहुँच कर उनका समस्याओं को करीब से जाना। 

          जिला पंचायत उपाध्यक्ष मालू डामोर ने बताया कि, जिस तरह से इस फलिये में पहुँचने के लिए हमको चार पहिया वाहन दूर खड़े कर ग्रामीणों के बीच पहुँचना पड़ा। उससे पता लगता है कि, आज भी देश के कई हिस्सों में आज़ादी के 75 साल बाद भी मूलभूत सुविधाएं नही पहुँची। इस दौरान नदी फलिये के महिला-पुरूष ओर बच्चों ने मालू डामर को अपनी समस्या बताई। जिसको सुनने और देंखने क बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष मालू डामर ने सीईओ पेटलावद और एसिस्टेंट सीओ झाबुआ से चर्चा कर फलिये में रोड और पुल-रपटा बनाने के लिए कहा गया। अधिकारीयो की और से जल्द ही गाँव मे टीम भेज कर कार्य के स्टीमेट बनाने को कहा गया है। 

          गूंज से चर्चा करते हुए मालू डामर ने बताया कि, सरकार के दावो की पोल खुल रही है जो महिलाओं, किसान और स्कूली बच्चों के लिए ढेर सारी योजना होने का दावा कर रहे है। लेकिन यहां किसान खेत के लिए सामान नही ला पा रहा, महिलाएं डिलेवरी, बीमार लोग अस्पताल सुरक्षित नही पहुँच पा रहे और बच्चों को उफनती नदी पार के स्कूल जाना पड़ता रहा है। जिला पंचायत सहित अन्य योजनाओ के माध्यम से यहाँ सुविधा बढ़ाने का प्रयास करूंगा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |