Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

कलदेला के सैकड़ों ग्रामीणों ने निवेश के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किया आंदोलन, एसडीएम को दिया ज्ञापन
28, Jul 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

           भारतमाला योजनांतर्गत देश के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई 8 लेन के निकट उद्योग निवेश के लिए सरकारी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। कलदेला ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने थांदला में रैली निकालकर जय जवान जय किसान व जो जमीन सरकारी है वह हमारी है के नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुँच कर 6 सूत्रीय मांगों के साथ उद्योग के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। कलदेला पंचायत के ग्राम सरपंच नरसिंह भाभर, कमल मेड़ा, राजेश भाभर, कमल डामोर, मनजी भूरिया, मीकू भाभर, रामचन्द पटेल आदि के साथ आये सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील परिसर में जमकर नारें बाजी करते हुए बताया कि, शासन प्रशासन का भूमि अधिग्रहण का मामला असवैंधानिक व पैसा एक्ट के भी खिलाफ है इसलिए सरकार को इसे वापस लेना ही होगा। ग्रामीणों ने कहा कि, सरकार ग्रामीणों से इसी भूमि के लिए रसीद के माध्यम से हर साल राशि वसूलती आ रही है वही अनेक ग्रामीणों व उन पर निर्भर परिवार व मवेशियों के लिए यह भूमि ही जरिया है ऐसे में ग्रामीणों से भूमि छीनकर बड़े बड़े उद्योगपतियों को देना उनके साथ अन्याय है। ग्रामीणों ने यह भी स्प्ष्ट किया कि वे देश के विकास में बाधक नही बन रहे है लेकिन जब उनसे जल, जंगल, जमीन छीनी जा रही है तो वे अपनी जान दे देंगे लेकिन जमीन का एक टुकड़ा भी नही देंगें। ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करते हुए तहसीलदार अनिल बघेल ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुँचाई जाएगी व न्याय संगत रास्ता निकाला जाएगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |