Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

फौजी हमारे देश की आन, बान, शान है, हमें उनका मरते दम तक सम्मान करना चाहिए- गौरसिंह कटारा
23, Jul 2023 3 years ago

image

शहीद भगवानलाल मिण्डकिया जी के शहादत दिवस पर तारखेड़ी में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

माही की गूंज, रायपुरिया/बनी।

         "शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा"। झाबुआ जिले की तारखेडी की माटी के लाल शहीद भगवानलाल मिण्डकिया जी की 23 जुलाई को शहादत दिवस के अवसर पर तारखेड़ी में स्थित प्रतिमा पर प्रतिवर्ष सामाजिक संस्थाएं एवं समाजसेवी तथा देशभक्त याद करते हैं तथा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस अवसर पर जिला समन्वयक पेसा एक्ट गौरसिंह कटारा तारखेड़ी पहुंचे तथा शहीद भगवानलाल मिण्डकिया जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री कटारा ने बताया कि फौजी हमारे देश की आन, बान और शान है, हमें उनका मरते दम तक सम्मान करना चाहिए। आज देश यदि सुरक्षित है तो वह हमारे देश के जवान फ़ौजियों की वजह से है। शहीद भगवानलाल मिण्डकिया जी की जीवन के बारे में उन्होंने बताते हुए यह कहा कि आदिवासी अंचल के तारखेड़ी के जांबाज जवान भगवानलाल मिण्डकिया जी ने देशभक्ति से प्रेरित होकर सेना में नौकरी कर ली, तो हमारा ग्रामीण समाज गर्व से फुल्ला न समाया। त्रिपुरा स्टेट राइफल की सातवीं बटालियन में राइफलमैन के रूप में सीमा रक्षक थे। जब वह छुट्टियों में गांव आते थे, तो गांव वाले उसकी बहादुरी और बुलंद हौसलों से रोमांचित होते थे। 23 जुलाई 2004 की रात जब वह मुस्तैदी से गश्त लगाने में जुटे हुए थे, तभी अचानक दुश्मनों की गोलियां चली। उन्होंने बहादुरी से उनका मुकाबला किया, किंतु आतंकवादियों की एक गोली उनकी आंख के पास लगी और वह शहीद हो गए। मात्र 23 वर्ष की उम्र में अपने रक्त से मां भारती का अभिषेक कर भगवानलाल जी ने अपनी शहादत से हमें राष्ट्र के लिए जीने और मरने का संदेश दे दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तारखेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि बादर जी, उपसरपंच कुलदीप लववंशी, जनसेवा मित्र दीपिका गवली, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मैडा, रोजगार सहायक सोहन मुणिया, आदि उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |