Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

जनसुनवाई में हुई शिकायत से बहार आया मामला, धोखाधड़ी कर फर्जी फ़ोटो लगाकर भुगतान करने का आरोप
22, Jul 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, पेटलावद।

        ग्राम पंचायत करडावद के निवासी गोपाल आंजना ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि, राजाराम आंजना द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम पंचायत के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर फर्जी फ़ोटो ऑनलाइन अपलोड कर भवन के लिए शासन से मिलने वाली राशि ले ली, जबकि मकान की स्थिति जस की तस है। 

        शिकायतकर्ता ने बताया कि, हितग्राही द्वारा फर्जी फोटो लगाकर तथा पृथक स्थान के फोटो लगाकर, षडयंत्रपूर्वक शासन के साथ धोखधडी करते हुए तथा छल व कपटपुर्वक असत्य दस्तावेज तैयार करते हुए उक्त राशि को प्राप्त किया गया है। जबकि जिस स्थान पर आवास निर्मित करने हेतु राशि स्वीकृत की गई है तथा उक्त स्थान आज भी वर्षो पुर्व की तरह कच्चा टीन शेड का बना हुआ है और ग्राम पंचायत से मिल मिलाकर राशि प्राप्त की गई है। जिसकी पुष्टि मौका स्थिति का मुआयना कर की जा सकती है। कारण तत्काल मौका मुआयना किया जावे तथा पंचनामा बनाया जावे। शिकायतकर्ता के अनुसार राजाराम किसी भी रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त करने का पात्र नही है, उसके बावजुद उक्त व्यक्ति व ग्राम पंचायत द्वारा मिल मिलाकर शासन की राशि का दुरूपयोग किया गया है। जिसकी उचित जांच की जावे एवं राजाराम व ग्राम पंचायत द्वारा की गई धोखाधडी का पुलिस प्रकरण दर्ज किया जावे।

मात्र 20 दिनों में हो गया तीन किश्तों का भुगतान

        प्रधानमंत्री आवास योजना के अनुसार हितग्राहियो को प्रथम किश्त का भुगतान निर्माण शुरू करने के पूर्व किया जाता है। इसके बाद कार्य की प्रगति छत हाइट, छत भरने ओर निर्माण पूर्ण होने पर किया जाता है। लेकिन इस मामले में ऑनलाइन रिकॉर्ड को देखा जाए तो पहली किश्त के बाद होने वाला पूरा कार्य मात्र 20 दिन में पूर्ण कर लिया गया। ग्राम पंचायत करडावद के द्वारा हितग्राही राजाराम आंजना को प्रथम किश्त 25 हजार फरवरी 2023 में जारी किए गए, जिसके बाद 3 मई 2023 को 40 हजार, 15 मई 2023 को 40 हजार और मात्र 8 दिन के बाद 23 मई 2023 को 15 हजार का भुगतान किया गया। जो कि अपने आप मे प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है ग्राम पंचायत करडावद की जांच की जाए तो ऐसे कई मामले सामने आ सकते है जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्त्वकाशी योजना को भी स्वयं की बंदरबांट के लिए नही छोड़ते।

मकान स्वीकृत होने के समय की स्थिति में मकान।

दूसरी किश्त भुगतान के लिए अपलोड दूसरे स्थान का फोटो।

तीसरी ओर चौथी किश्त के भुगतान के लिए ग्राम पंचायत द्वारा अपलोड फ़ोटों।

वर्तमान स्थिति का फ़ोटो जिंसमे हितग्राही कच्चे मकान का पर्दा तक नही बदल पाया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |