Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

कर्नाटक दिगम्बर जैनाचार्य की निर्मम हत्या के विरोध में सकल जैन समाज का बंद
20, Jul 2023 2 years ago

image

मौन जुलूस निकालकर जताया आक्रोश 4 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

माही की गूंज, थांदला।

          विगत कुछ समय से जैन समाज पर एक के बाद एक घटनाओं से सकल जैन समाज आन्दोलित व आक्रोशित नजर आ रहा है, लेकिन अब जैन समाज का आक्रोश उनके मौन जुलूस में स्पष्ट नजर आ रहा है। कारण है कर्नाटक में दिगम्बर जैनाचार्य संत कामकुमार नंदीजी महाराज का अपहरण करने के बाद उन्हें प्रताड़ित करते हुए निर्मम हत्या की अमानवीय व वीभत्स घटना। दिगम्बर समाज अध्यक्ष अरुण (बाला) कोठारी, श्वेताम्बर समाज अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष कमलेश दायजी, तेरापंथ महासभा अध्यक्ष अरविंद रुनवाल के नेतृत्व में थांदला सकल जैन समाज ने उक्त घटना के विरोध में अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखते हुए स्थानीय आजाद चौक पर एकत्रित होकर पूरे नगर में मौन जुलूस निकालकर ऐसे जघन्य अक्षम्य अपराध करने वालों पर फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से कड़ी कार्यवाही करने, जैन समाज के सन्तों व उनके धार्मिक स्थलों को सुरक्षा के लिये संरक्षण बोर्ड की स्थापना जैसी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कर्नाटक सरकार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम थांदला अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन संघ के वरिष्ठ श्रावक भरत भंसाली ने किया वही इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक  विरसिंह भूरिया व अजजा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाभर ने भी ऐसे जघन्य कृत्य की पुरजोर निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

यह रहे उपस्थित 

          सकल संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में संघ के वरिष्ठ नगीनलाल शाहजी, अभय मेहता, महेश व्होरा, दिलीप शाहजी, माणक लोढ़ा, अरूण गादिया, पारस मेहता, आनन्द मिण्डा, इन्द्रवर्धन मेहता, प्रादीप जैन (झांसी), पवन नाहर, अनूप मिण्डा, विजय भिमावत, शीतल बोबड़ा, कमलेश कुवाड़, प्रवीण पालरेचा, मयूर तलेरा, राकेश मेहता, संजय व्होरा, राकेश श्रीमार, चंचल भण्डारी, संतोष श्रीमाल, प्रवीण मेहता, यतीन्द्र दायजी आदि अनेक श्रावक श्राविकाओं ने बाएँ हाथ पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस में शामिल होकर अपना वीरोध प्रदर्शन किया।

यह है पूरी घटना

           जानकारी देते हुए पवन नाहर ने बताया कि, कर्नाटक राज्य के बेलगाम जिले के ग्राम चिक्कोड़ी के समीप बने नन्दी आश्रम में चातुर्मास कर रहे 35 वर्षिय दिगम्बर जैन संत आचार्य श्री 108 कामकुमार नन्दीजी महाराज का आश्रम के कर्मचारी सहित कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नंदी आश्रम से 6 जुलाई 2023 की रात्रि में अपहरण कर बिजली का करन्ट देकर उनकी निर्मम हत्या की गई। हत्या के बाद उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर बोरी में भरकर बोरवेल में फेंकने के अमानवीय, वीभत्स व अक्षम्य अपराध से देश के समूचे जैन समाज में काफी रोष व्याप्त है तथा इस अमानवीय घटना की पुरजोर निंदा करता है। इस अमानवीय व जघन्य हत्या के विरोध में जैन संत गुणधर नंदीजी महाराज ने तो अन्न-जल त्याग कर दिया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |