Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

शकुंतला मुथा की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंगलवार को
17, Jul 2023 3 years ago

image

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, दवाई भी निःशुल्क दी जाएगी

माही की गूंज, पेटलावद।

         संथारा ग्रहीता स्व. शकुंतला देवी मुथा की प्रथम पुण्यतिथि एवं स्व. गुलाब कुंवर मुथा की स्मृति में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंगलवार को नगर के पुराना सिविल अस्पताल में होगा। यह आयोजन शकुंतला कॉलेज एवं रोटरी क्लब न्यू पेटलावद के तत्वावधान में होगा। इस शिविर में अरविंदो अस्पताल इंदौर के सभी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एवं प्रसिद्ध शंकरा नेत्रालय के डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। 

         राहुल मुथा ने बताया कि, आपरेशन जैसे मरीजों को शिविर से दोनों अस्पतालों में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा। मरीजों को लाने ले जाने को भोजन और ठहरने की व्यवस्था मुफ्त रहेगी। साथ ही शिविर में दवाइयां भी निशुल्क वितरित की जाएगी। मरीजों को अपनी पुरानी फाइल सहित आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड साल लेकर आने के अलावा और पंजीयन अवश्य कराने का आग्रह किया है। अरविंदो अस्पताल इंदौर के डॉक्टरों द्वारा हृदय रोग, हड्डी रोग, जोड़ प्रत्यारोपण, मधु में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी, शिशु रोग, नाक कान गला रोग, स्त्री रोग बांझपन, टीवी चेस्ट श्वसन, चर्म रोग, दंत रोग, ब्लड प्रेशर सामान्य रोग आदि के मरीजों का इलाज करेंगे। वही शंकरा नेत्रालय इंदौर के डॉक्टरों द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन नि:शुल्क आंखों की जांच तथा शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी। इसी प्रकार सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |