Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पेटलावद के युवक समेत तीन युवकों को अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
09, Jul 2023 3 years ago

image

नशे के कारोबार में रतलाम-झाबुआ का बड़ा कनेक्शन, नशे के कारोबार के सरगनाओं से दूर पुलिस

माही की गूंज, रतलाम/पेटलावद।

        रतलाम पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाई जा रही नशाखोरी के विरुद्ध मुहिम में बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। यहां शनिवार को दीनदयाल थाना ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा एवं मोटरसाइकल जब्त हुई। आरोपियों में पेटलावद का युवक भी पकड़ा गया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 जुलाई 2023 को मुखबीर से पुलिस को  सुचना मिली कि एक लडका जिसने सफेद-ग्रे रंग की शर्ट व डार्क ब्लु रंग की जिंस पहनी है, बड़ी दाड़ी मुछ का अपने साथ अवैध गांजा लेकर उसकी ब्लैक गोल्डन कलर की होण्डा साईन मोटरसाईकल बिना नम्बर प्लेट की लेकर सरकारी स्कुल के पीछे किसी को देने आ रहा है। यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना पर तत्काल कार्यवाई करते हुवे पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर टीम द्वारा घेराबंदी की , घेराबंदी के दौरान संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम हेमंत सिंह उर्फ भय्यू पिता बने सिंह सोलंकी उम्र 25 साल, निवासी सरकारी स्कूल से आगे, ईश्वर नगर रतलाम, मनदीप पिता नंदकिशोर चौहान, उम्र 23 साल, निवासी 486 सुभाष मार्ग, पेटलावद, जिला झाबुआ, सूरज उर्फ सुरेश उर्फ सूर्या पिता प्रकाश खटीक उम्र 33 साल निवासी संगैश्वर महादेव मंदिर के पास ईश्वर नगर रतलाम बताया। तीनो आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध 1 किलो 180 ग्राम गांजा तथा ब्लैक गोल्डन कलर की होण्डा साईन मोटरसाईकल बिना नम्बर प्लेट मिली, जिसे वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए जब्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अपराध क्रमांक 421/23 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है। पकड़े गए तीनो युवकों से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 1 किलो 180 ग्राम (कीमती 15000 रूपये) ब्लैक गोल्डन कलर की हौंडा शाइन होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत ₹ 80000) जप्त की गई।

रतलाम-झाबुआ का अवैध नशा कारोबार का बड़ा कनेक्शन, आखिर सरनगा क्यों नही पकड़े जाते

          जिले की सीमा से लगा रतलाम जिला झाबुआ जिले के लिए नशे के कारोबार का मुख्य केंद्र बिंदु हो गया है। अफीम फसल क्षेत्र नीमच,मंदसौर सहित सीमावर्ती राज्य राजस्थान से बड़ी मात्रा में नशे का सामान अफीम सहित सफेद पाउडर ,इंजेक्शन रतलाम से होकर झाबुआ पहुँच रहा है। हमारे सूत्र बताते है कि, जावरा और रतलाम के जरिये झाबुआ जिले के पेटलावद ओर कल्याणपुरा से जिले के कोने कोने तक पहुचाया जा रहा है। नशे का पाउडर के दो मामले पेटलावद ओर कल्याणपुरा में दर्ज भी दर्ज किछ समय पूर्व ही हुवे है। जिला धीरे-धीरे उड़ता झाबुआ बनता जा रहा है जहां युवा नशे का आदि हो रहा है। पुलिस को मिलने वाली छोटी छोटी सफलता के बाद बरामद माल ओर आरोपियो के साथ फोटो खिंचवा कर इतिश्री कर लेती है लेकिन नशे के कारोबार करने वाले मुखियाओं तक नही पहुँच पाती। स्थानीय पुलिस के मुखबिर भी इतने कमजोर हो गए है कि नशे के कारोबार के जरिये अपनी लाइफ स्टाइल बदलने वाले लोगों की जानकारी पुलिस तक नही पहुँच रही या शराब के अवैध व्यापार की तरह नशे के कारोबार को पुलिस का संरक्षण प्राप्त हो चुका है जो छोटे मामलो में आगे कोई जांच नही कर पकड़े गए माल तक सीमित हो जाती है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |