Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जनपद में जारी है कमीशन का खेल, हितग्राही मुल्क कार्यो के भुगतान में भी वसुली
22, Jun 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, पेटलावद।

        जनपद पेटलावद का बिगड़ा ढर्रा सुधरने का नाम नही ले रहा है, कोई भी अधिकारी आकर इस व्यवस्था को सुधार नही पा रहे हैं। सार्वजनिक कार्यो के साथ-साथ हितग्राही मुल्क कार्यो के भुगतान के लिए भी जनपद में वसूली की शिकायत आ रही है। जिसकी पुष्टि खुद रोजगार सहायक द्वारा कर हितग्राहियों से राशि वसूल की जाती है। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायते भरी पड़ी है। यहां हर कार्य के बिलों के भुगतान की राशि तक फिक्स हो चुकी हैं। पशु शेड पर तीन हजार तो कपिल धारा कूप के बिलों के भुगतान के लिए पांच हजार की वसूली की बात सामने आ रही है। 

        सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत के शिकायतकर्ता अमृतलाल भाभर ने बताया कि, मेरे पिता जबरा जोगा भाभर के नाम से नंदन फलोद्यान वर्क कोड 1721002063 / आईएफ / 22012034586502 जोकि 2020 से जुड़ा हुआ था जिसका भुगतान किया जाना था किंतु तीन साल बीत जाने पर भी भुगतान नहीं किया गया है। जबकि हमारे द्वारा पौधे मेरे खेत में लगाकर शासन की महत्वकांक्षी योजना का कार्य किया था। इस संबंध मुझे रोजगार सहायक के द्वारा कहा जाता है कि, तुझे मुझे रुपए देने होंगे नहीं तो मैं कुछ भी काम नहीं करूंगा। मैंने कहा, पैसे कहां लगते हैं। तो रोजगार सहायक के द्वारा कहा जाता है कि, जनपद में बैठे सभी बाबू बिना पैसे से काम नहीं करते हैं और आप पैसे नहीं देते हैं इसलिए आपका कोई भी काम नहीं किया जाएगा। ऐसी कई शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की जा रही वही कई मामलों में हितग्राही मजबूरन भुगतान के लिए राशि देना पड़ती है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |