Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

स्कूल खुलते ही खिल उठे बच्चों के चेहरें
20, Jun 2023 3 years ago

image

अणु पब्लिक स्कूल ने प्रवेशोत्सव मनाते हुए की नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

माही की गूंज, थांदला। 

         मध्यप्रदेश शासन के आदेश एवं जिला शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार झाबुआ ज़िलें में कक्षा नर्सरी से पाँचवी तक प्राथमिक शालाओं की शुरुआत 1 जुलाई से की जाएगी जबकि कक्षा 6टी से 12वीं तक माध्यमिक एवं हायर सेकंडरी स्कूल आज से शुरू हो गई। थांदला नगर के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रवेशोत्सव मनाया गया। थांदला अणु पब्लिक स्कूल पर विगत वर्षों की मेहनत व बेहतर परिणामों के कारण जहाँ नए प्रवेश लेने वालों की कतार देखी गई वही संस्था के संचालक प्रदीप गादिया, हर्ष गादिया, प्राचार्य प्रमोद नायर व संध्या नायर द्वारा माँ सरस्वती के फोटों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलीत कर तथा संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना की स्तुति करते हुए नए सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हिन्दु संस्कृति अनुसार संस्था में उपस्थित प्रत्येक बच्चों को तिलक लगाकर कक्षा में प्रवेश करवाया गया।

नए पुराने साथी पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरें

         दो माह की लंबी छुट्टियों के बाद माध्यमिक स्तर से लगाकर हायर सेकंडरी स्कूल तक के बच्चों के खिलखिलातें चेहरें से पता चलता है कि उनके मन में स्कूल खुलेने की बेसब्री स्पष्ट झलक रही थी। बच्चों ने अपने टीचर्स के साथ नए पुराने स्टूडेंट्स फ्रेंड्स पाकर काफी खुश नजर आए। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई अणु पब्लिक स्कूल थांदला नगर का प्रमुख विद्यालय होकर शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल माना जाता है यही कारण है कि इस बार स्कूल के 40 बच्चों को मुख्यमंत्री योजना के तहत लेपटॉप के लिए चयनित किया गया है वही कुछ बच्चों ने स्पोर्ट्स में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव दिलाया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |