Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

आहते बन्द होने के बाद भी शराब ठेकेदार खुलेआम दुकान के बहार बिठाकर परोस रहा शराब
15, Jun 2023 3 years ago

image

रहवासियों ने दर्ज करवाई आपत्ति, पैसा एक्ट होने के बाद भी बिना अनुमोदन के खुली दुकान

माही की गूंज, पेटलावद/बामनिया।

         सरकार शराब दुकानों के साथ चलने वाले लाइसेंसी अहाते बन्द कर वाहवाही लूट रही है लेकिन अवैध रूप से संचालित अहातो के साथ-साथ लाइसेंसी शराब ठेकेदार खुद सरकार के अहाते बन्द करने की अच्छी पहल की धज्जियां उड़ा कर सरकार की पहल का मख़ौल उड़ा रहे है। शराब ठेकेदार द्वारा खुलेआम शराब परोसी जा रही हैं। जिसको लेकर रहवासियों ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत की है।

         रहवासियों ने शिकायत में बताया कि, शासकीय शराब दुकानों का आहता बंद होने के बाद शराब ठेकेदार द्वारा दुकान के बाहर बैठाकर शराब पिलाई जाती हैं। जिसके कन्या हा. सेकण्डरी स्कूल बामनिया जाने वाला मार्ग होने से फलिया एवं नारेला की लडकीयों को स्कूल जाने में शराबीयों के अभद्रता का शिकार होना पड़ता हैं। नारेला रोड से रतलाम रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर दुकान होने से महिलाओं को भी असुविधाओं का पड़ता हैं। दुकान के पिछे आवासिय बस्ती होने से द्वारा रहवासीयों के मकान की दिवार पर पैशाब करना, उल्टी करना एवं गाली-गलौज करने की हरकतें आये दिन की जाती हैं। जिससे बच्चों एवं महिलाओं में भय का माहौल रहता हैं।

पैसा एक्ट के तहत नही लिया गया ग्राम पंचायत से अनुमोदन

         चौकीदार फलिया आदिवासी बाहुल्य बस्ती हैं और अधिकांश रहवासी अनुसुचित जाति एवं जनजाति के लोग हैं तथा ग्राम पंचायत बामनिया अधिसुचित क्षेत्र होने के कारण यहाँ पर पैसा एक्ट लागु हैं। किन्तु शराब ठेकेदार द्वारा शराब दुकान खोलने के पूर्व पैसा एक्ट की ग्राम सभा से अनुमोदन करवाए बगैर एवं बगैर ग्राम पंचायत की अनुमति के उक्त शराब दुकान संचालित की जा रही है। 

         ग्राम पंचायत सरपंच रामकन्या मखोड ने बताया कि, शराब दुकान को लेकर पैसा एक्ट लागू होने के बाद कोई अनुमोदन ग्राम पंचायत से नही लिया गया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |