Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

शासकीय हाई स्कूल के टॉप तीन में 2 छात्राओं ने मारी बाजी
25, May 2023 3 years ago

image

कक्षा 10वी का 90 प्रतिशत रहा रिजल्ट, ग्रामवासियों ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

माही की गूंज, अमरगढ़।

         शिक्षा क्षेत्र के जगत में कहा जाता है कि, यदि आप अपने बच्चो को पढ़ाना चाहते हो तो प्राइवेट स्कूलों में दाखिल करवाओ। इसी कथन को मिथ्या साबित करते हुए शासकीय हाई स्कूल अमरगढ़ ने कक्षा 10वी में 90 प्रतिशत रिजल्ट दिया है। बता दे कि, विद्यालय में कक्षा 10वी में कुल दर्ज छात्रों की संख्या 30 थी जिनमे से 2 फेल हुए तो एक छात्र को पूरक आई है। वहीं बात करे टॉपर्स की तो शीर्ष 3 में प्रथम व द्वितीय स्थान पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। जिनमे कु. दिया पिता भगवानलाल पाटीदार ने 77.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हांसिल किया, कु. कशिश पिता महेश पाटीदार ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, वहीं आनंद पिता राजेश सोनार्थी ने 69.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर प्राचार्य मानसिंह डामोर ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

सरपंच ने निर्वाचित होते ही दी थी चेतावनी

         बात करे ग्राम पंचायत अमरगढ़ के सरपंच पिन्टू सिंह भुरीया की तो उन्होंने निर्वाचित होते ही ग्राम की समस्त शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को समय पर स्कूल आने व बिना किसी शिकायत के अध्यापन कार्य करने के बारे में कहा था। साथ ही अनियमित्ता पाए जाने पर विभागीय अधिकारियों को शिकायत कर कार्रवाई करने की बात कही थी। जिसके परिणाम स्वरूप स्कूल ने कक्षा 10वी में 90 प्रतिशत का रिजल्ट दिया है। वहीं सरपंच पिन्टू सिंह भुरीया ने सभी पास हुए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही सरपंच ने कहा है कि, कक्षा 10वी के टॉप तीन विद्यार्थियों को जल्द ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |