Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

निमंत्रण दे कर भक्तों को बुलाया गुरू पादुका पूजन व अखंड किर्तन के लिए
19, May 2023 3 years ago

image

समिति का दल गुजरात के गांवों तक पहुंचा निमंत्रण देने

माही की गूंज, पेटलावद।

         गुरू भक्तों से मिलकर पादुका पुजन व अखंड संकिर्तन के लिए निमंत्रण देने समिति के सदस्य पहुंचे गुजरात। जहां पर बडौदा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नर्मदा के किनारे पर निवास करने वाले गुरूभक्तों को निमंत्रण दिया गया। जहां गुरूभक्तों के द्वारा भाव पूर्ण अतिथि सत्कार किया गया। जिसे देख कर समिति के सदस्य भी भाव विभोर हुए।

         प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम पर लगातार 13 वें वर्ष में श्री जी पादुका पुजन और तीन दिवसीय अखंड संकिर्तन का आयोजन दिनांक 27 मई से 30 मई तक किया जा  रहा है। जिसके लिए निमंत्रण का दौर चल रहा है। इसी क्रम में समिति के सदस्यों का एक दल बडौदा सहित ग्रामीण क्षेत्र माणेजा, मारेठा, तलसठ, मकरपुरा, मांजरोल, खानपुरा, मंडावा, गराडी, पिसाई, साठोर, वडिया, कबीरपुरा, छिपापुरा, प्रयागपुरा, तलाठियापुरा और कराली क्षेत्र में भक्तों के घरों तक पहुंचकर उन्हें आयोजन के लिए निमंत्रीत किया। इस दरम्यान गुरूभक्तों ने निमंत्रण टोली का पुष्प वर्षा व देशी पेय पदार्थो से स्वागत किया। 

         निमंत्रण के दरम्यान गुरूभक्तों के साथ बैठकर कई स्थानों पर गुरूस्तुति,आरती और भजनों का आयोजन भी रखा गया। गुजरात के भक्त मंडल के द्वारा तीन दिवसीय अखंड किर्तन में अपनी सर्वाधिक उपस्थिति दे कर आयोजन को सफल बनाया जाता है। आयोजन को लेकर गुरूभक्त दिनांक 26 मई को बामनिया रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन से पहुंचेगे।जहां पर उनके लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट के द्वारा की जाएगी। जिसके पश्चात उन्हें पेटलावद वाहन के द्वारा लाने की व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष मुकुट चौहान के द्वारा की जाती है। और यहां पर स्थानीय शंकर मंदिर पर उनका स्वागत कर शोभायात्रा के रूप में गुरूद्वारा मंदिर पर ले जाया जायेगा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |