Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

चार दिन बाद हुई लूट की एफआईआर वो भी अज्ञात के विरुद्ध
19, May 2023 3 years ago

image

पुलिस अपनी ही कार्यप्रणाली पर लगा रही प्रश्न चिन्ह

ग्रामीणों ने दुपहिया वाहन सहित तीन को पकड़ा, एफआईआर में अज्ञात दो आरोपी

माही की गूंज, पेटलावद/झकनावदा।

          शनिवार देर शाम को आम्बापाड़ा में काकड़ के पास पीठड़ी सरपंच के पुत्र धीरेंद्र पिता गोवर्धन निनामा के साथ दुपहिया वाहन सवार अज्ञात बदमाशों ने रस्सी का फंदा बना कर 40 हजार की लूट की थी लुटेरों ने धीरेंद्र निनामा के साथ मारपीट भी की थी जिससे वो घायल भी हुवा। लूट की वारदात के बाद ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्तियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर संदिग्ध बदमाशों को पकड़ने के बजाए केवल दुपहिया वाहन कब्जे में लिया इसके बाद पीड़ित पक्ष चार दिन तक चौकी झकनावदा के चक्कर काटते रहे हैं और लूट की वारदात को मामूली विवाद और फिर चोरी की एफआईआर दर्ज करने का प्रयास  पुलिस करती रही। मामला मीडिया में उजागर होने के बाद झकनावदा चौकी पर चौथे दिन आईपीसी की धारा 394 में लूट का अपराध दर्ज किया गया।

दो अज्ञात पर हुआ मामला दर्ज, दुपहिया वाहन जप्त

          अक्सर पुलिस ऐसे मामले में अपराधियों को पकड़ने के बाद वाहवाही लूटने के लिए प्रेस नोट और प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर वारदात का पूरा खुलासा करती हैं लेकिन यहां पुलिस को बैठे बिठाए मिली सफलता को असफलता में बदल दिया। अगर झकनावदा पुलिस ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए संदिग्ध तीन व्यक्तियों से सक्ति से पूछताछ करती तो शायद मामले का खुलासा अगले ही दिन हो जाता । हाथ आई सफलता निकलने के बाद पुलिस ने दो अज्ञात पर लूट का मामला दर्ज किया। लूट में उपयोग हुई मोटरसाइकिल पुलिस ने जप्त की। इस संबंध झकनावदा चौकी प्रभारी मावी ने बताया कि एक दुपहिया वाहन जप्त किया है फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नही हुई है ।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |